{"_id":"602444da8ebc3ee9365bf3e5","slug":"cashless-bribe-system-in-arto-lucknow-news-lko5642190138","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ में दलालों ने बनाया कैशलेस घूस सिस्टम, काम होने के बाद पेटीएम से ले रहे भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ में दलालों ने बनाया कैशलेस घूस सिस्टम, काम होने के बाद पेटीएम से ले रहे भुगतान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवा रोड स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में कब्जा जमाए दलाल हाईटेक हो गए हैं। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से लेकर वाहन संबंधी कोई भी काम थोड़े समय मेें करवाने वाले इन दलालों ने अब कैशलेस घूस सिस्टम विकसित कर दिया है। ये पेटीएम से भुगतान करने की सुविधा दे रहे हैं।
अलीगंज निवासी सीनियर सिटीजन महेंद्र खंडेलवाल ने बताया कि बेटे ने मैनुअल डीएल को स्मार्ट कार्ड में बदलने के लिए आवेदन किया और टाइम स्लॉट के दिन देवा रोड स्थित कार्यालय पहुंचा। एक घंटे तक भटकने के बाद काउंटर के बाबूू ने डीएल बनाने से मना कर दिया। कहा कि पुराना डीएल ट्रांसपोर्ट नगर से बना, इसलिए दोबारा आवेदन करना पड़ेगा। महेंद्र निराश होकर बेटे को लेकर लौटने लगे कि तभी मिले दलाल ने कहा, काम के एक हजार रुपये लगेंगे। दो घंटे में डीएल यहीं से बनवा देंगे, पेटीएम से भुगतान कर देना। दलाल ने एक घंटे में उसी बाबू के पास पूरी प्रक्रिया पूरी करा दी, जिसने उन्हें वापस कर दिया था। डीएल बनने पर दलाल के बताए पेटीएम नंबर पर एक हजार रुपये का भुगतान कर दिया गया।
300 रुपये लिए, 20 मिनट में आ गया मेसेज
मोहनलालगंज के हरीश यादव ने बताया कि वह लर्निंग डीएल बनवाने ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचे। उन्हें भटकता देख सारथी भवन के मुख्य गेट पर मिले दलाल ने 300 रुपये लेकर 20 मिनट में डीएल बनवाने का दावा किया। दलाल को रकम देने 20 मिनट में ही हरीश के पास डीएल बनने का मेसेज आ गया।
विज्ञापन
संभागीय इंस्पेक्टर को पत्र लिखेंगे
देवा रोड सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय के दलालों को लेकर संभागीय इंस्पेक्टर को पत्र लिखेंगे। पेटीएम से घूस लेने के मामले की खुद भी जांच करेंगे।
- अखिलेश द्विवेदी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन)