फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cashier family protest for government compensation

कैशियर की हत्या: मुआवजे की मांग को लेकर पुलिस से हुई हाथापाई

Mon, 29 Oct 2018 09:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 29 Oct 2018 09:22 PM IST
विज्ञापन
cashier family protest for government compensation
शव रखकर प्रदर्शन करते परिजन

बिहारी गैस एजेंसी के कैशियर श्याम सिंह के परिवारीजन शाम करीब छह बजे पोस्टमार्टम हाउस से शव लेकर गोमतीनगर के विनीतखंड एक स्थित घर पहुंचे तो आक्रोश भड़क उठा। उनका शव हुसड़िया चौराहा पर रखकर जाम लगा दिया गया। 

विज्ञापन


परिवारीजन 25 लाख रुपये मुआवजा व बेटी को सरकारी नौकरी सहित अन्य मांग कर रहे थे। शव हटवाने की कोशिश करने पर परिवारीजनों की पुलिस से भिड़ंत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक ट्रांस गोमती हरेंद्र कुमार समेत कई पुलिस अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की व नोंच-खसोट हुई। 
विज्ञापन


पुलिस ने लाठियां पटककर माहौल काबू किया। इस बीच एजेंसी मालिक ने पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दी। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार का मांगपत्र संस्तुति के साथ मुख्यमंत्री को भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामा शाम साढ़े छह बजे से शुरू हुआ। श्याम सिंह की पत्नी, बेटियां और छोटे भाई समेत परिवार के अन्य सदस्य व रिश्तेदारों समेत 250 लोगों ने सड़क जाम कर दी। सड़क पर आम नागरिक को सुरक्षा मुहैया न करा पाने पर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई।

शाम सात बजे एजेंसी मालिक मयंक मेहरोत्रा और शोभा मेहरोत्रा वहां पहुंचे और पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये नकद दिए। उन्होंने श्याम सिंह की दोनों बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाने का भी आश्वासन दिया। 

श्याम सिंह की पत्नी भावना ने मौके पर मौजूद पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों से 25 लाख रुपये मुआवजा, बड़ी बेटी गुंचा को सरकारी नौकरी और दोनों बेटियों की पढ़ाई व विवाह का खर्च उठाने की मांग की।

एसीएम ने पांच लाख रुपये मदद दिलाने की बात कहते हुए उनका मांगपत्र संस्तुति के साथ मुख्यमंत्री को भेजने का भरोसा दिलाया लेकिन परिवारीजन नहीं माने। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने कारों व अन्य वाहन रोककर शीशे व बोनट पर हाथ मारने शुरू कर दिए।

व्यस्त मार्ग पर जाम लगता देख पुलिसकर्मियों ने शव हटवाने की कोशिश की जिसे लेकर धक्का-मुक्की शुरू हो गई। भीड़ और पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई हुई। लोगों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठियां पटकी तो अफरा-तफरी मच गई। 

प्रदर्शन कर रहे चार-पांच लोगों को चोटें आई हैं जबकि अपर पुलिस अधीक्षक ट्रांस गोमती समेत कई पुलिस अधिकारियों के हाथों में चोट-खरोंच लगी। करीब ढाई घंटे बाद धरना-प्रदर्शन व हंगामा के बाद शव हटवाया जा सका। गैस एजेंसी के संचालकों ने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद के लिए अपने कर्मचारियों से अंशदान करने की बात कही है।

गैस एजेंसी संचालक आज करेंगे हड़ताल

हत्या व लूटकांड के विरोध में राजधानी के गैस एजेंसी संचालक मंगलवार को हड़ताल करेंगे। एजेंसी संचालकों का कहना था कि राजधानी में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। दिनदहाडे़ हत्या और लूट की वारदातों से दहशत फैली है। आम आदमी का सड़क पर निकलना दूभर हो गया है। ताबड़तोड़ अपराध और असुरक्षा के विरोध में एजेंसी संचालकों ने मंगलवार को हड़ताल रखने का ऐलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed