{"_id":"6a5fb1eee367b9c451035dae","slug":"cash-and-jewelry-stolen-from-hotel-managers-house-lucknow-news-c-13-lko1070-1838294-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: होटल के मैनेजर के घर से नकदी, जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: होटल के मैनेजर के घर से नकदी, जेवर चोरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
दुबग्गा। पारा के सलेमपुर पतौरा न्यू जनता विहार कॉलोनी में निजी होटल के मैनेजर अमर प्रताप सिंह के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर डेढ़ लाख रुपये के जेवर व 20 हजार रुपये ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक सप्ताह तक कार्रवाई नहीं की। आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
अमर प्रताप ने बताया 11 जुलाई की रात 9:30 बजे वह परिवार के साथ बुद्धेश्वर मंदिर के पास रहने वाले साढ़ू के घर गए थे। पूरा परिवार रात को वहीं रुक गया। अगले दिन सुबह 10:20 बजे लौटने पर मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। कमरों का सामान बिखरा था और अलमारी व बक्सों के ताले टूटे थे। चोर सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने की बालियां, नाक की कील, चांदी की पायल तथा 20 हजार रुपये ले गए थे।
पीड़ित का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बावजूद एक सप्ताह से अधिक समय तक न तो पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची और न ही रिपोर्ट दर्ज की। इस पर उन्होंने आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने चोरी की एफआईआर दर्ज की है। इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।