फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cash and jewelery stolen from three houses including the house of a retired judge

Lucknow News: सेवानिवृत्त जज के मकान सहित तीन घरों से नकदी व जेवर चोरी

Thu, 14 Nov 2024 03:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 14 Nov 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen from three houses including the house of a retired judge
लखनऊ। पत्नी के साथ सोमवार को डायलिसिस कराने निजी अस्पताल गए सेवानिवृत्त जज के गुडंबा स्थित बंद घर का ताला तोड़कर चोर 25 हजार की नकदी समेत जेवर उठा ले गए। वहीं, इंदिरानगर इलाके में चोरों ने राजभवन के चिकित्सा प्रभारी व बीबीडी में अधिवक्ता के घर से लाखों के जेवर और नकदी चुरा ली।
विज्ञापन



जानकीपुरम निवासी सेवानिवृत्त न्यायाधीश केशव प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि उनकी दोनों किडनी काम नहीं करती है। सोमवार सुबह 10:30 बजे पत्नी सुशीला व कार चालक चरन सिंह के साथ डायलिसिस कराने अस्पताल गए थे। शाम छह बजे घर लौटे तो गृहस्थी बिखरी पड़ी थी। इंस्पेक्टर गुडंबा ने बताया कि केस दर्ज कर फुटेज खंगाले जा रहे थे।
विज्ञापन




इंदिरानगर निवासी डॉ. नरेंद्र देव ने बताया कि इंदिरानगर स्थित आवास में भतीजा रहता है, जो छठ पर बलिया चला गया था। घर में नरेंद्र का चालक इश्तियाक रुका था। डॉक्टर ने बताया कि चोर घर से जेवर समेत करीब ढाई लाख का सामान ले गए। बीबीडी में बाबा नगर हासेमऊ निवासी अधिवक्ता अमित के मकान से चोर 28 हजार रुपये व मोबाइल चुरा ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिव्यांग पुनर्वास से डॉक्टर का लैपटॉप चोरी

महिला डॉक्टर ने अलीगंज थाने में लैपटॉप चोरी केस दर्ज कराया है। अलीगंज सेक्टर बी निवासी डॉ. स्वाति के मुताबिक चांदगंज गार्डन स्थित संस्था समृद्धि व लर्निंग फाउंडेशन का दफ्तर है। यहां से चोर सोमवार रात लैपटॉप व पांच हजार रुपय चुरा ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed