{"_id":"0be47f2957462e90cb67b659f3cf9897","slug":"case-registered-on-mla-s-brother-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधी भाई के समर्थन में आया सपा विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधी भाई के समर्थन में आया सपा विधायक
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 05 Oct 2014 06:37 PM IST
विज्ञापन
बुधवार रात बलरामपुर के ग्राम प्रधान पर रंजिश में विपक्षियों ने जानलेवा हमला किया। प्रधान को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने सपा विधायक मशहूद खां के भाई समेत पांच पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
घटना बुधवार रात थाना तुलसीपुर के ग्राम नेबुरिया के पास हुई। ग्राम पंचायत जद्दापुर के प्रधान महबूब आलम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह बुधवार रात जरूरी काम से जा रहे थे।
विज्ञापन
नेबुरिया गांव के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और पीटने लगे। प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रधान के अनुसार घटना में चोरघटिया निवासी विवेक सिंह व विक्की सिंह तथा त्रिलोकपुर निवासी तुलसीपुर सपा विधायक मशहूद खां के भाई पूर्व प्रधान सईद खां समेत अन्य लोग शामिल थे।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रामजी चौधरी ने बताया कि विनोद सिंह, विक्की सिंह, सईद खां व दो अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया है।
वहीं सपा विधायक मशहूद खां का कहना है कि मेरे भाई सईद को एक साजिश के तहत फंसाया गया है।