{"_id":"68acb067ea4fcadf89091574","slug":"case-registered-in-blackmailing-case-lucknow-news-c-103-1-slko1043-139507-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ब्लैकमेलिंग के मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ब्लैकमेलिंग के मामले में केस दर्ज
Tue, 26 Aug 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के निरालानगर चांदमारी निवासी अभिषेक तिवारी ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। उनके मुताबिक, वह करीब दो साल पहले पंजाब नेशनल बैंक की सिविल लाइन शाखा सुल्तानपुर में हेड कैशियर के पद पर कार्यरत थे। वहां, उनकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई, उसने अपना परिचय शीतला प्रसाद निवासी वैदहा, गोसाईगंज बताया।
अभिषेक के मुताबिक, उन्हें एक भूमि खरीदनी थी। आरोप है कि शीतला दुबे ने एक भूमि अभिषेक को शहर से सटे महुअरिया में दिखाई। शीतला ने भूमि का एडवांस पेमेंट देने के लिए अभिषेक के दस्तखत किए हुए कुछ ब्लैंक चेक हासिल कर लिए। चेक लेने के बाद शीतला प्रसाद उन्हें ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी शीतला प्रसाद व उसके अज्ञात साथियों ने डरा-धमका कर उनसे 1.18 लाख रुपये वसूल लिए। चेक वापस करने के एवज में और रुपयों की मांग की गई। आरोपियों ने कई बार बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट भी की। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर रविवार को केस दर्ज कर लिया गया। प्रकरण की जांच की जा रही है।