फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case registered against retired IAS officer SP Singh for raising questions on UP Chief secretary

यूपी: रिटायर्ड आईएएस का आरोप- यूपी की स्ट्रेटेजी नो टेस्ट नो कोरोना वाली, केस दर्ज

Fri, 12 Jun 2020 11:24 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 12 Jun 2020 11:24 AM IST
विज्ञापन
Case registered against retired IAS officer SP Singh for raising questions on UP Chief secretary
रिटायर्ड आईएएस अधिकारी एसपी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश में कोरोना टेस्ट कराने वाले कुछ जिलाधिकारियों को मुख्य सचिव द्वारा हड़काए जाने संबंधी ट्वीट करने पर रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह के खिलाफ महामारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि हजरतगंज कोतवाली में सचिवालय चौकी प्रभारी सुभाष सिंह की तरफ से केस दर्ज कर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


रिटायर्ड आईएएस ने बुधवार रात ट्वीट में लिखा था कि मुख्य सचिव ने ज्यादा कोरोना टेस्ट कराने वाले कुछ डीएम को हड़काया है। रिटायर्ड आईएएस ने अपने ट्वीट में लिखा था कि सीएम योगी की टीम-11 की मीटिंग के बाद मुख्य सचिव ने ज्यादा कोरोना टेस्ट कराने वाले कुछ डीएम को हड़काया कि क्यों इतनी तेजी पकड़े हो, क्या ईनाम पाना है, जो टेस्ट-टेस्ट चिल्ला रहे हो? 
विज्ञापन


इसी ट्वीट में उन्होंने मुख्य सचिव के ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए लिखा कि क्या वह स्थिति स्पष्ट करेंगे? उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा यूपी की स्ट्रेटेजी नो टेस्ट नो कोरोना वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने इस ट्वीट में उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय और राज्य सरकार के अधिकारिक ट्विटर हैंडल को भी टैग किया है। उनके इस ट्वीट पर कई प्रतिक्रियाएं मिलनी शुरू हो गईं। बाद में रिटायर्ड आईएएस ने इसी ट्वीट पर खुद जवाब देते हुए लिखा कि मुख्य सचिव ने मेरे कथन को नकारा नहीं है। 

यदि सही है तो ये राजनेताओं को खुश करने के लिए कर्त्तव्यों से पलायन है। कृपया विचार करें। उनके इस ट्वीट पर पुलिस की तरफ से आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करके जांच की जा रही है।

सत्य पक्ष की जीत होगी, सत्ता पक्ष की नहीं 
रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने बाद में और ट्वीट करते हुए लिखा कि सत्य पक्ष की जीत होगी, सत्ता पक्ष की नहीं। साथ ही उन्होंने पुलिस से एफआईआर की कॉपी उपलब्ध कराने की बात लिखी है। इसके अलावा उन्होंने पूरे प्रकरण पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी मुद्दों पर जवाब देने की भी बात कही है।


एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि 25 साल में 54 ट्रांस्फर जब मेरी सदनीयत व नीतियां नहीं बदल सके तो एक एफआईआर क्या बदलेगी? सत्य पक्ष हमेशा सत्ता पक्ष पर भारी पड़ता है। जय हिंद।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed