फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case on retired dupety sp for extortion and threat

कारोबारी से रंगदारी मांगने और अपहरण की कोशिश में रिटायर्ड डिप्टी एसपी समेत चार पर केस दर्ज

Mon, 31 Jan 2022 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
case on retired dupety sp for extortion and  threat
लखनऊ। विभूतिखंड के ओमेक्स हाइट्स में रहने वाले कारोबारी अनुज गुप्ता से दबंगों ने रंगदारी मांगी। उनकी हत्या की साजिश रची गई। इसके लिए 24 जनवरी को घर से बैंक जाते समय उनका पीछा कर अपहरण करने की कोशिश की। किसी तरह वह दूसरे रास्ते से भागकर अपने घर पहुंचे। यह आरोप लगाते हुए अनुज गुप्ता ने डीसीपी पूर्वी अमित आनंद से शिकायत की जिस पर पीड़ित की तहरीर पर विभूतिखंड थाने में रिटायर्ड डिप्टी एसपी समेत चार पर रंगदारी मांगने व धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड डॉ. आशीष मिश्रा के मुताबिक, अनुज गुप्ता का निर्माण सामग्री का कारोबार है। वह परिवार समेत ओमेक्स हाइट्स में रहते हैं। अनुज ने आरोप लगाया कि वह 24 जनवरी को घर से करीब 1.30 बजे बैंक जा रहे थे। इस दौरान उनको अगवा करने की नीयत से पीछा किया गया। किसी तरह वह दूसरे रास्ते से भागकर घर पहुंचे। आरोप है कि पीछा करने वाली कार चिनहट के गंगा बिहार कॉलोनी निवासी अजय कुमार बघेल और रिटायर्ड डिप्टी एसपी वाईपी सिंह की थी। कार के अंदर वाईपी सिंह व अजय के अलावा अजय बघेल के भाई विजय बघेल व नसीम नाम का एक आदमी बैठा था। पीछे की कार को देख वह डर गए। कुछ आगे जाकर अपनी गाड़ी रोक दी। इसके बाद दूसरे रास्ते से घर वापस चले गए।
विज्ञापन

देर शाम तक सोसायटी के बाहर खड़ी थी कार
आरोप है कि उनके सोसायटी के मुख्य द्वार वाली सड़क पर दोनों गाड़ियां देर शाम करीब पांच बजे तक खड़ी रहीं। इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। लेकिन तत्काल पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस को दोनों गाड़ियों के फोटो व वीडियो भी उपलब्ध कराये गए थे। अनुज ने आशंका जाहिर की है कि सभी दबंग उनका अपहरण कर हत्या की साजिश रच रहे हैं। इसके पहले भी 15 नवंबर 2021 को उनके कार्यालय पर दबंगों ने कई गाड़ियों से रेकी कराई थी जिसकी शिकायत पुलिस से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक करोड़ हड़पने के बाद कार्यालय में दी थी धमकी
अनुज के मुताबिक, आरोपी अजय बघेल ने उनका एक करोड़ रुपये हड़प लिया था जिसे मांगने पर वह टालमटोल करता रहा। हिसाब के लिए बुलाने पर कार्यालय पहुंचे तो वहां रुपये भूल जाने व जान से मारने की धमकी दी गई। वहीं इस मामले में विभूतिखंड थाने में 28 नवंबर 2019 को उन्होंने केस दर्ज कराया था। पुलिस ने अजय बघेल, उनकी पत्नी व भाई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है लेकिन किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़ित ने इसकी शिकायत डीसीपी पूर्वी अमित आनंद से की जिस पर विभूतिखंड थाने को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पीड़ित की तहरीर पर रंगदारी मांगने व जान से मारने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। वारदात वाले दिन आसपास के सीसीटीवी कैमरों से फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed