फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case on police sub inspector, blaim for wife harrassment

विमेन पावर लाइन में तैनात दरोगा पर पत्नी के उत्पीड़न का केस दर्ज

Mon, 10 Jan 2022 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
case on police sub inspector, blaim for wife harrassment
लखनऊ। विमेन पावर लाइन (1090) में तैनात दरोगा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व मारपीट का केस दर्ज किया गया है। विकासनगर थाने में दर्ज मुकदमे की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। इस मामले में दरोगा समेत छह लोग आरोपी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विकासनगर आनंद तिवारी के मुताबिक, अंबेडकरनगर निवासी दीपू की शादी तीन साल पहले विकासनगर सेक्टर-8 में रहने वाले सुनील दीक्षित से हुई थी। सुनील दीक्षित वर्तमान में विमेन पावर लाइन (1090) में तैनात है। दीपू का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से पति व ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। विरोध पर उसकी पिटाई की गई। आरोप है कि छह जनवरी को पति सुनील दीक्षित व अन्य ने गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश की। उसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। दूसरे दिन सात जनवरी को दीपू ने विकासनगर थाने में पति सुनील दीक्षित, ससुर गिरिजा, शुभम, सुमन, सुशील और मारकंडे के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और जानलेवा हमले की तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक विकासनगर आनंद तिवारी के मुताबिक, मामले की विवेचना एसआई रश्मि सिंह को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed