फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR filed against advocate for fraud

सीएम के फर्जी लैटरपैड पर नियुक्ति के लिए संस्तुति करने के आरोप में अधिवक्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Thu, 26 Nov 2020 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 26 Nov 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against advocate for fraud
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फर्जी लेटरपैड पर नियुक्ति के लिए संस्तुति करने के आरोप में अधिवक्ता राकेश कुमार अवस्थी के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय का कहना है कि अधिवक्ता ने केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो में विशेष लोक अभियोजक की नियुक्ति के लिए फर्जी संस्तुतिपत्र बनाया था।
विज्ञापन


हालांकि, नारकोटिक्स विभाग की तरफ से इस मामले में पहले ही महानगर कोतवाली में एफआईआर कराई जा चुकी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि शासन के आदेश पर अधिवक्ता राकेश अवस्थी के खिलाफ धोखाधड़ी व कूटरचना के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बाराबंकी के सिविल लाइंस निवासी अधिवक्ता ने केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के उप नारकोटिक्स आयुक्त कार्यालय में उच्च न्यायालय में एनडीपीएस मामलों की पैरवी के लिए आवेदन किया था। उन्होंने अपने आवेदनपत्र के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय का संस्तुतिपत्र भी लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्यूरो ने शुरू कराई जांच

नारकोटिक्स ब्यूरो ने तीन जून 2019 को अधिवक्ता को नियुक्ति दे दी। इस बीच मुख्यमंत्री के संस्तुतिपत्र की पड़ताल कराने पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ तो ब्यूरो ने जांच शुरू कराई। तीन सितंबर 2020 को ब्यूरो ने मुख्यमंत्री कार्यालय से इस बाबत सूचना मांगी जिसमें संस्तुतिपत्र को फर्जी बताया गया।

इसके बाद ब्यूरो के उपनिरीक्षक विवेक कुमार ने महानगर कोतवाली में अधिवक्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इसी बीच शासन ने हजरतगंज कोतवाली में अधिवक्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया।

मंगलवार को शासन का आदेश मिलने पर हजरतगंज पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि नारकोटिक्स ब्यूरो ने पहले ही एफआईआर दर्ज करा रखी है तो यहां पर लिखाए गए मुकदमे को खारिज करा दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed