फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case on former minister and former MP in 43 lakhe fraud

पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री पर 43 लाख की ठगी का केस

Wed, 17 Feb 2021 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
case on former minister and former MP  in 43 lakhe fraud
लखनऊ। फ्लैट केनाम पर ठगी करने केमामले में वाराणसी निवासी अर्चना द्विवेदी ने हजरतगंज थाने में सोमवार को समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद रहे बनवारी लाल कंछल और पूर्व राज्यमंत्री नटवर गोयल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अर्चना का आरोप है कि पूर्व सांसद केबेटे अमित कंछल और पूर्व राज्य मंत्री केबेटे नवांशु गोयल समेत सात लोगों ने फ्लैट के नाम पर 43 लाख रुपये ठगे हैं। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

हजरतगंज थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला केमुताबिक, अर्चना द्विवेदी की तहरीर आई है। तहरीर में आरोप है कि परिचित बीके सेठ के जरिए बनवारीलाल कं छल और उनके बेटे अमित से मुलाकात की थी। अर्चना और उसकी बहन सुधा तिवारी ने साल 2014 में रायबरेली रोड पर कंछल ग्रुप की कंपनी इंफ्रा बिल्डविल प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से प्रस्तावित रोड हाइट्स में 2 बीएचकेके दो फ्लैट बुक कराए थे। उन्होंने कंपनी में 8-8 लाख रुपये जमा किया था। कंपनी केअधिकारियों ने तीन साल में प्रोजेक्ट बनकर तैयार होने और कब्जा दिलाने की बात कही थी। दो साल बीतने केबाद भी किसी साइट पर काम शुरू नहीं हुआ। अर्चना और सुधा ने पूछताछ की तो पता चला की कंपनी ने अवैध रूप से पूरा प्रोजेक्ट पूर्व राज्य मंत्री नटवर गोयल की कंपनी बालाजी कंस्ट्रक्शन को बेच दिया था।
विज्ञापन

बीसीसी कंपनी के कर्मचारी ने दोनों बहनों को फोन कर बकाया रकम मांगी। कंपनी की तरफ से 3 बीएचके का एक फ्लैट लेने का ऑफर दिया गया। दोनों बहनों ने बालाजी कंपनी के हजरतगंज बाल्मीकि मार्ग पर गंज ट्रेड सेंटर स्थित कार्यालय जाकर नटवर गोयल और उनके बेटे से मुलाकात की। उन्होंने भी दोनों बहनों को 3 बीएचके फ्लैट देने के लिए कहा। दोनों बहनों केपास कोई रास्ता नहीं मिला था तो वे तैयार हो गईं। इसकेबाद कई बार में कंपनी को43 लाख रुपये दिए। कंपनी ने मई साल 2019 में दोनों बहनों को रजिस्ट्री करते हुए दो महीने में कब्जा देने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर में आरोप है कि रजिस्ट्री कर दी गई लेकिन रजिस्ट्री की कॉपी नहीं दी गई। इसकेबाद किसी तरह दोनों ने रजिस्ट्री निकलवाई तो पता चला की जो रकम दी थी वह रकम रजिस्ट्री में लिखी ही नहीं है। इसकेबाद कंपनी से सवाल-जवाब किया तो टालने लगे। यही नहीं आरोप है कि प्रोजेक्ट का नक्शा एलडीए से पास कराए बिना बनाया गया है। पुलिस ने दोनों बहनों की तहरीर पर बनवारी लाल कंछल और नटवर गोयल समेत सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed