फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case on directors of real estate for accelarate to suicide

रॉयल इंफ्रा के निदेशकों सहित तीन पर खुदकुशी के लिए उकसाने का मुकदमा

Fri, 20 Nov 2020 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
case on directors of real estate for accelarate to suicide
विकल्प खंड निवासी प्लास्टिक कारखाना मालिक रामचंद्र श्रीवास्तव ने बुधवार को फांसी लगाकर जान दे दी। उन्होंने सुसाइड नोट में रीयल एस्टेट कंपनी रॉयल इंफ्रा के निदेशकों समेत तीन पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया। जिस पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक कार्यालय में तालाबंद कर फरार हैं। तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड संजय शुक्ला ने बताया कि विकल्प खंड निवासी प्रशांत चंद्र के मुताबिक, उनके पिता रामचंद्र श्रीवास्तव की देवा रोड पर प्लास्टिक सामान बनाने की फैक्ट्री है। बुधवार सुबह 8 बजे उनके पिता ने कमरे में फांसी लगा ली। कमरे में पिता की राइटिंग में लिखा गया एक पत्र मिला। पत्र में रॉयल इंफ्रा के निदेशक अजीत सिंह, अंशु सिंह और संदीप सिंह पर दस लाख रुपये की धोखाधड़ी और गुंडा टैक्स मांगने की बात लिखी गई थी। सुसाइड नोट मिलने के बाद प्रशांत ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

प्रशांत का आरोप है कि रॉयल इंफ्रा के निदेशकों ने रकम वापस मांगने पर पिता रामचंद्र को जान से मारने की धमकी दी थी। प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला के मुताबिक, प्रशांत की तहरीर पर अजीत सिंह, अंशु सिंह और संदीप सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं सुसाइड नोट की प्रति फॉरेंसिक लैब हैंडराइटिंग एक्सपर्ट के पास जांच के लिए भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed