फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case on congress leader for poster against bjp MLA

बीकेटी के भाजपा विधायक को लापता बता पर्चा बांटने में कांग्रेस नेता पर मुकदमा

Tue, 07 Dec 2021 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
case on congress leader for poster against bjp MLA
लखनऊ। बख्शी का तालाब से भाजपा के विधायक डॉ. अविनाश त्रिवेदी को लापता बताकर पर्चे बांटने के आरोप में कांग्रेस नेता पर केस दर्ज कराया गया है। विधायक के समर्थक दिनेश कुमार लोधी ने बख्शी का तालाब थाने में तहरीर देकर कांग्रेस नेता लल्लन कुमार, रवि सिंह और पिंटू यादव समेत कुछ अज्ञात लोगोें के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी बीकेटी नवीना शुक्ला के मुताबिक, बीबीपुर गांव निवासी दिनेश कुमार लोधी का आरोप है कि सोमवार सुबह वह समाचार पत्र पढ़ रहे थे। इसी दौरान समाचार पत्र के बीच में रखे गए एक पर्चे पर उनकी नजर पड़ी। पर्चे में भाजपा विधायक डॉ. अविनाश त्रिवेदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। पर्चे के ऊपर लिखा था कि लापता बीकेटी विधायक हुए छूमंतर।
विज्ञापन

दिनेश के मुताबिक, उन्होंने इस बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि इसी तरह के पर्चे क्षेत्र में कई जगह दीवारों पर भी चिपकाए गए हैं। बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि ये पर्चे कांग्रेस नेता लल्लन कुमार, रवि सिंह और पिंटू यादव व कुछ अज्ञात लोगों चिपकाए हैं। उन्होंने इन सभी लोगों पर इलाके में माहौल खराब करने व सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया है। सीओ नवीना शुक्ला के मुताबिक, दिनेश की तहरीर पर कांग्रेस नेता लल्लन कुमार, रवि सिंह व पिंटू यादव सहित कई अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed