{"_id":"686c287ba76bedca3d0f9877","slug":"case-of-tax-evasion-of-rs-735-crore-filed-against-two-company-directors-lucknow-news-c-13-knp1002-1283032-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दो कंपनी संचालकों पर 7.35 करोड़ की कर चोरी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दो कंपनी संचालकों पर 7.35 करोड़ की कर चोरी का केस
विज्ञापन
लखनऊ। दो कंपनियों के संचालकों पर 7.35 करोड़ रुपये की कर चोरी का केस दर्ज किया गया है। सीजीएसटी के दो उपायुक्तों ने बीकेटी और मड़ियांव थाने में एफआईआर कराई है। उपायुक्त राज्यकर अमर दीप वर्मा के मुताबिक योगेश कुमार रामा इंटरप्राइजेज कंपनी के मालिक हैं। उन्होंने कंपनी का संचालन बख्शी का तालाब में सीतापुर रोड स्थित सरस्वती कॉम्प्लेक्स में दिखाकर नौ जनवरी को जीएसटी कार्यालय में पंजीकरण कराया था। आरोप है कि जब सहायक आयुक्त राज्य कर अभिमन्यु पाठक ने 26 जून को पंजीकृत कंपनी का निरीक्षण किया तो पता चला कि योगेश ने पते पर जिस कंपनी का पंजीकरण कराया था, वह बोगस है। इतना ही नहीं योगेश ने फर्जी इनवॉइस जारी कर 2.40 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की है। मामले में उपायुक्त राज्य कर ने बीकेटी थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।
जांच में मिला करोड़ों का लेन देन
उपायुक्त राज्य कर उमाशंकर विश्वकर्मा के मुताबिक इसी तरह मड़ियांव निवासी जयश्री बालाजी ट्रेडर्स के मालिक जगताप ने भी 4.95 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की। जांच में सामने आया कि कंपनी ने दिल्ली की आधा दर्जन से अधिक फर्मों से करोड़ों रुपये का लेनदेन किया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर उमाशंकर विश्वकर्मा ने मड़ियांव थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा के मुताबिक केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।