फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case of slapping SP: MLA Sarita Bhadauria met CM and clarified

एसपी को थप्पड़ मारने का मामला : विधायक सरिता भदौरिया ने सीएम से मिलकर दी सफाई

Mon, 12 Jul 2021 11:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 12 Jul 2021 11:23 PM IST
सार

ब्लाक प्रमुख चुनाव में इटावा के बढ़पुरा ब्लाक में फायरिंग व पथराव की घटना के बाद एसपी सिटी प्रशांत कुमार प्रसाद का एक वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हुआ था। इसमें वह आला अफसरों को मोबाइल पर बता रहे हैं कि भाजपा के लोगों ने उन्हें भी थप्पड़ मारा है।

विज्ञापन
Case of slapping SP: MLA Sarita Bhadauria met CM and clarified
भाजपा विधायक के सामने हाथ जोड़कर खड़े एसपी सिटी - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा में 10 जुलाई को ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान एसपी सिटी को थप्पड़ मारने के मामले में विधायक सरिता भदौरिया ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपनी सफाई पेश की। आरोप है कि सरिता भदौरिया की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसपी सिटी को थप्पड़ मारा था।
विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख चुनाव में इटावा के बढ़पुरा ब्लाक में फायरिंग व पथराव की घटना के बाद एसपी सिटी प्रशांत कुमार प्रसाद का एक वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हुआ था। इसमें वह आला अफसरों को मोबाइल पर बता रहे हैं कि भाजपा के लोगों ने उन्हें भी थप्पड़ मारा है। वीडियो में उन्होंने कई जनप्रतिनिधियों का भी नाम लिया था। आरोप लगाया जा रहा है कि घटना के वक्त विधायक सरिता भदौरिया मौके पर मौजूद थीं और उन्हीं के सामने भाजपाइयों ने एसपी सिटी को थप्पड़ मारा।
विज्ञापन


भरोसेमंद सूत्रों का कहना है कि सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने सरिता भदौरिया को तलब किया था। सोमवार को सरिता भदौरिया ने मुख्यमंत्री से मिलकर उनके सामने अपनी सफाई पेश की। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने घटना को लेकर नाराजगी जताया और भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न होने देने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed