{"_id":"676ed411d8b441f1350832e4","slug":"case-of-jcb-operation-on-vegetable-shop-in-jhansi-contract-worker-terminated-action-also-squad-incharge-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: झांसी में सब्जी दुकान पर जेसीबी चलाने का मामला, संविदा कर्मी की सेवाएं समाप्त; दस्ता प्रभारी पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: झांसी में सब्जी दुकान पर जेसीबी चलाने का मामला, संविदा कर्मी की सेवाएं समाप्त; दस्ता प्रभारी पर गिरी गाज
Fri, 27 Dec 2024 09:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 27 Dec 2024 09:52 PM IST
सार
झांसी में सब्जी दुकान पर जेसीबी चलाने के मामले में संविदा कर्मी की सेवाएं समाप्त कर दी गईं हैं। वहीं दस्ता प्रभारी पर भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
बुलडोजर (सांकेतिक) JCB (Demo)
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के झांसी में सीपरी बाजार स्थित चित्रा चौराहे और पानी की टंकी के समीप फुटपाथ पर सब्जी बेच रहे सब्जी विक्रेताओं की दुकान पर जेसीबी चलाने के मामला तूल पकड़ रहा है। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने का संज्ञान लिया है। उनके निर्देश पर अतिक्रमण रोधी दस्ता प्रभारी बृजेश वर्मा को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
संविदाकर्मी सुदेश सिंह की सेवाएं समाप्त कर दी गईं हैं। उन्होंने नगर निगम कर्मियों के इस असंवेदनशील व अमानवीय कृत्य पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पटरी विक्रेताओं के हितों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि यह कृत्य प्रभारी अतिक्रमण रोधी दस्ता द्वारा नगर निगम के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाए बगैर किया गया है, जो घोर लापरवाही को दर्शाता है।
विज्ञापन
हटाते समय पूरी संवेदनशीलता बरती जाए
मंत्री ने सभी निकाय कर्मियों को सख्त निर्देश दिया है कि सड़क किनारे जीविकोपार्जन करने वाले पटरी विक्रेताओं और ठेला-खोमचा लगाने वाले दुकानदारों को हटाते समय पूरी संवेदनशीलता बरती जाए।
विज्ञापन