फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case of fraud of 23 lakhs filed against former UPDA officer

Lucknow News: यूपीडा के पूर्व अधिकारी पर 23 लाख की ठगी का केस

Mon, 28 Apr 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 28 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Case of fraud of 23 lakhs filed against former UPDA officer
यूपीडा के पूर्व अधिकारी पर 23 लाख की ठगी का केस
लखनऊ। गोसाईंगंज पुलिस ने यूपीडा के पूर्व अधिकारी राकेश कुमार मौर्या व छह अन्य के खिलाफ ठगी की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों ने सुशांत गोल्फ सिटी के निलमथा निवासी सेवानिवृत्त नायब सूबेदार राजेश कुमार सिंह और सूबेदार परमानंद सिंह से जमीन के नाम पर 23 लाख रुपये ऐंठे थे। पुलिस ने डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल के आदेश पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन


राजेश के मुताबिक वह और परमानंद जमीन खरीदना चाहते थे। इस संबंध में बीते साल उनकी मुलाकात गोसाईंगंज के हसनापुर निवासी उमाकांत से हुई थी। उसने खुद को यूपीडा का सलाहकार सदस्य बताया था। आरोपी ने गोसाईंगंज स्थित अपनी, भाई और किसानों की जमीन 23 लाख में दिलाने की बात कही थी। पीड़िता का कहना है कि रकम देने के बाद भी आरोपियों ने जमीन उनके नाम नहीं की। दबाव बनाने पर आरोपी ने बताया कि यूपीडा ने डिफेंस कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहित कर ली। रकम लौटा देंगे, पर ऐसा कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन


यूपीडा का फर्जी लेटर थमाया

आरोप है कि आरोपी ने उन्हें झांसे में लेने के लिए यूपीडा का लेटर हेड भी दिया था जो जांच में फर्जी निकला। यही नहीं, उमाकांत ने पत्नी मनोकामिनी से कहकर दोनों पीड़ितों के खिलाफ आईजीआरएस में शिकायत भी दर्ज करा दी। पुलिस के बुलाने पर आरोपी ने गलती मान ली और रकम कुछ दिन बाद लौटाने का वादा किया। पर वह टालमटोल करता रहा। राजेश का आरोप है कि ठगी में उमाकांत, उसकी पत्नी, साथी कुलदीप, यूपीडा का पूर्व अधिकारी राकेश, संदीप कुमार, आशीष सिंह और विनय भी शामिल हैं। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed