फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case of fraud against three including doctor resident of Rajajipuram

Lucknow News: राजाजीपुरम निवासी डॉक्टर समेत तीन पर ठगी का मुकदमा

Fri, 31 May 2024 05:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Case of fraud against three including doctor resident of Rajajipuram
प्रयागराज। स्कीम में पैसा दोगुना करने का लालच देकर महिला डाॅक्टर से दस लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि अपने परिचित राजाजीपुरम निवासी डाॅ. संदीप मिश्रा के झांसे में आकर उन्होंने इतनी बड़ी रकम दे दी। बाद में संदीप ने पैसा देने से इन्कार कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

कर्नलगंज थाना पुलिस ने डाॅ. संदीप मिश्रा, राकेश सेंगर और अजय प्रताप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जार्जटाउन चिंतामणि रोड की रहने वाली डाॅ. गरिमा ने दी तहरीर में बताया कि राजाजीपुरम में रहने वाले डाॅ. संदीप मिश्रा ने पैसा दोगुना करने के लिए उनको एक स्कीम बताई थी। संदीप वर्तमान में मेदांता अस्पताल में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 40 लाख रुपये लगाए थे। इसमें उनका अच्छा मुनाफा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप के कहने पर डाॅ. गरिमा ने अक्तूबर 2022 को राकेश सेंगर को दस लाख रुपये नकद दिए। उसने कहा कि यह पैसा स्कीम संचालक अजय प्रताप सिंह के पास जाएगा। दिसंबर 2022 में रकम मुनाफे संग वापस करने का लालच दिया गया, लेकिन पैसा नहीं मिला। बार-बार टोकने पर दो किस्त में 70 हजार रुपये लौटाए। आरोपियों ने बाकी रकम देने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed