फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case of comment on Amit Shah: Rahul Gandhi will appear in Sultanpur court on Tuesday, will reach Rae Bareli fr

अमित शाह पर टिप्पणी का मामला: मंगलवार को सुल्तानपुर कोर्ट में पेश होंगे राहुल गांधी, वहां से जाएंगे रायबरेली

Tue, 20 Feb 2024 06:57 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, सुल्तानपुर
अमर उजाला संवाद, सुल्तानपुर Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 20 Feb 2024 06:57 AM IST
सार

Bharat Jodo Nyaya Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में एक बार फिर से कुछ घंटों का ब्रेक लगेगा। मंगलवार को उन्हें यूपी के सुल्तानपुर के कोर्ट में पेश होना है। 

विज्ञापन
Case of comment on Amit Shah: Rahul Gandhi will appear in Sultanpur court on Tuesday, will reach Rae Bareli fr
अमित शाह और राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को कोर्ट में पेश होंगे। सोमवार को उनके अधिवक्ता की ओर से आत्मसमर्पण और जमानत अर्जी कोर्ट में दाखिल की गई। इस पर मंगलवार को सुनवाई होगी। कोतवाली देहात थाने के हनुमानगंज निवासी जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष विजय मिश्र ने चार अगस्त 2018 को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर किया था। विजय मिश्र का आरोप है कि 15 जुलाई 2018 को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इससे उनकी भावनाएं आहत हुई थीं।

विज्ञापन


परिवादी के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने बताया कि कोर्ट ने परिवादी व अन्य गवाहों का बयान दर्ज करने के बाद 27 नवंबर 2023 को राहुल गांधी को तलब करने का आदेश दिया था। सोमवार को राहुल गांधी के अधिवक्ता केपी शुक्ल ने आत्मसमर्पण व जमानत अर्जी के साथ ही मौका अर्जी देकर कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के कारण राहुल गांधी कोर्ट में हाजिर नहीं हो सकते हैं। उन्होंने मामले में मंगलवार को सुनवाई करने का अनुरोध किया। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट योगेश कुमार यादव ने जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए मंगलवार की तिथि नियत कर दी है।
विज्ञापन


10:30 बजे दीवानी न्यायालय पहुंचेंगे राहुल : अंसारी
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शकील अंसारी ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को विमान से सुबह 10 बजे अमहट हवाई अड्डे पर उतरेंगे। वहां से वे चार पहिया वाहन से 10:30 बजे दीवानी न्यायालय पहुंचेंगे। कोर्ट में पेशी के बाद वे रायबरेली के लिए वापस लौट जाएंगे। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने इसकी जानकारी सोमवार को अमेठी में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी मॉनीटरिंग में जुटे
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कोर्ट में हाजिर होने को लेकर सोमवार से ही पुलिस के आला अधिकारी मॉनीटरिंग करने में जुट गए हैं। सीओ सिटी शिवम मिश्र ने पुलिसकर्मियों के साथ कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों के वकीलों से भी राहुल गांधी की पेशी को लेकर जानकारी जुटाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed