फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case of abusing and threatening the owner of Radhelal Mishthan Bhandar

Lucknow News: राधेलाल मिष्ठान भंडार के मालिक पर गाली-गलौज और धमकाने का केस

Mon, 18 Sep 2023 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 18 Sep 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Case of abusing and threatening the owner of Radhelal Mishthan Bhandar
लखनऊ। राधेलाल मिष्ठान भंडार के मालिक विष्णु गुप्ता पर चौक थाने में बालागंज की अनीता जैन ने एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि खराब मिठाई की शिकायत पर मालिक ने फोन कर गाली गलौज कर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी है।
विज्ञापन

अनीता के मुताबिक, 31 अगस्त को उन्होंने चौक स्थित राधेलाल मिष्ठान भंडार से आधा किलो मिठाई खरीदी थी। घर पहुंचकर डिब्बा खोला तो मिठाई में फफूंद लगी थी।
आरोप है कि दुकानदार ने अभद्रता से बात करते हुए मिठाई वापस न करने की बात कहकर उनको भगा दिया था। बाद में दुकान के एरिया मैनेजर गोपाल मेहरोत्रा, मैनेजर रोहित और शंकर उनके घर आए और माफी मांगी। इसके बाद मामला शांत हो गया था।
विज्ञापन

अनीता का आरोप है कि कुछ दिन बाद विष्णु गुप्ता ने फोन कर धमकी दी कि वह मानहानि के केस में फंसा देंगे। गाली-गलौज की। आरोप है कि देर रात मैसेज व कॉल कर परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर केके तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। मामले में राधेलाल परंपरा के एरिया सेल्स मैनेजर गोपाल मल्होत्रा का कहना है कि अनीता के आरोप मनगढ़ंत और फर्जी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed