फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case in fraud on directors of film company

फिल्म कंपनी के निदेशकों पर गबन व धोखाधड़ी का केस

Fri, 27 Nov 2020 12:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
case in fraud on directors of film company
वजीरगंज कोतवाली में श्याम बहार फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक विनय कुमार सिंह ने दो अन्य निदेशकों राहुल मिश्रा और जफर हसन काजमी पर गबन व धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी निदेशकों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है।
विज्ञापन

विनय ने बताया कि वह विकासनगर में रहते हैं और 18 जनवरी 2017 से कंपनी में निदेशक हैं। कुंडरी रकाबगंज का राहुल मिश्रा और कैम्पबेल रोड स्थित मोमिन नगर निवासी जफर हसन काजमी भी उक्त फिल्म कंपनी में निदेशक हैं। विनय का आरोप है कि दोनों निदेशकों ने मिलीभगत कर कंपनी के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की सचिवालय शाखा स्थित खाते से बिना अनमुति 48,780 रुपये निकाल लिए। सूचना मिलने पर उन्होंने छानबीन की तो पता चला कि दोनों ने न सिर्फ खाते से रुपयों का गबन किया है बल्कि 16 अक्तूबर 2019 को कंपनी का आशियाना के सेक्टर-के में स्थित मकान भी बेच दिया है। मकान का सौदा 19 अक्तूबर 2019 को 45 लाख रुपये में अनुराग यादव के नाम किया गया है। उनकी तरफ से केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed