{"_id":"688720fd3655b4a33a03da86","slug":"case-has-been-registered-in-lucknow-against-maulana-who-made-indecent-remarks-on-dimple-yadav-2025-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी का मामला: मौलाना पर भड़के अवधेश प्रसाद, बोले- 'कोई पागल ही...,' लखनऊ में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी का मामला: मौलाना पर भड़के अवधेश प्रसाद, बोले- 'कोई पागल ही...,' लखनऊ में केस दर्ज
Mon, 28 Jul 2025 12:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:34 PM IST
सार
डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना पर लखनऊ में केस दर्ज किया गया है। इस पर महिला विरोधी टिप्पणी करने और सांप्रदायिकता भड़काने का प्रयास का आरोप है। सपा कार्यकर्ता की तहरीर पर विभूतिखंड थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
मौलाना साजिद रशीदी
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में मैनपुरी से सपा सांसद और पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद के खिलाफ लखनऊ के विभूतिखंड थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर विभूतिखंड सुनील कुमार सिंह ने सपा कार्यकर्ता चिनहट विकल्पखंड गंगोत्री लेक व्यू अपार्टमेंट निवासी प्रवेश यादव की तहरीर पर महिला की शील का अपमान करने के इरादे से किए गए शब्द, इशारा या कार्य से संबंधित बीएनएस की धारा 79 सहित अन्य कई धाराओं में रविवार को एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता का आरोप है कि मौलाना साजिद ने टीवी चैनल ,सार्वजनिक मंच व मीडिया में डिंपल यादव को लेकर आपत्तिजनक, अभद्र भड़काऊ व स्त्री विरोधी टिप्पणी की गई है। इससे एक महिला के सम्मान को ठेस पहुंची और देश में धार्मिक, सांप्रदायिक वैमनस्ता भड़काने का प्रयास किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सपा सांसद अवधेश प्रसाद
- फोटो : amar ujala
डिंपल यादव पर मौलाना के बयान पर अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद भड़क उठे। समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में उन्होंने कहा कि डिंपल यादव देश की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन पर मौलाना का बयान बहुत ही घटिया और निंदनीय है। ऐसा बयान कोई पागल ही दे सकता है।