फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case filed against two inspectors along with all police men of sarojini nagar thana in a murder case.

Lucknow: सरोजनीनगर थाने के दो इंस्पेक्टर सहित सभी पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज, हत्या पर नहीं दर्ज किया था मुकदमा

Tue, 18 Oct 2022 06:37 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 18 Oct 2022 06:37 PM IST
सार

लोहे की रॉड से एक युवक की निर्ममता से पीटकर हत्या करने के मामले में कड़ी कार्रवाई की गई है। थाने के दो इंस्पेक्टर सहित सभी पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Case filed against two inspectors along with all police men of sarojini nagar thana in a murder case.
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

लखनऊ में सरोजनीनगर में 20 जनवरी 2021 की रात करीब 9.30 बजे बरेली के जमुनिया निवासी वीरेंद्र कुमार (22) को कुछ लोगों ने लोहे के राड से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस वारदात में वीरेंद्र की दो दिन बाद मौत हो गई। वीरेंद्र सरोजनीनगर के ट्रांसपोर्टनगर मेट्रो स्टेशन के पास केएल कन्स्ट्रक्शन टेक्नोलाजी प्रा. लि. कंपनी में सरिया का काम करता था। इस मामले में पिता प्रेम बाबू ने थाने में तहरीर दी, लेकिन उस वक्त केस दर्ज नहीं किया गया। इस मामले में पिता को केस दर्ज कराने में डेढ़ साल लग गये। जून 2022 को इस मामले में गैर इरादतन हत्या का केस सरोजनीनगर थाने में दर्ज हुआ।

विज्ञापन


वहीं पीड़ित ने मानवाधिकार आयोग में शिकायत की थी। मानवाधिकार आयोग के आदेश पर सोमवार को सरोजनीनगर के एसएसआई चंद्रप्रकाश की तहरीर पर तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह व अतिरिक्त निरीक्षक प्रेम प्रकाश व अन्य कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही व अपनी जिम्मेदारी न निभाने का केस दर्ज किया गया है। मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


बरेली के जमुनिया निवासी प्रेम बाबू ने 15 मई 2021 में मानवाधिकार आयोग से शिकायत की। जिसमें आरोप था कि उनका बेटा वीरेंद्र ट्रांसपोर्टनगर मेट्रो स्टेशन के पास केएल कन्स्ट्रक्शन टैक्नोलजी प्रालि कंपनी में सरिया का काम करता था। इसी कंपनी में बाराबंकी के फतेहपुर गौरा गजनी निवासी विवेक कुमार व हेमंत कुमार भी काम करते थे। दोनों सगे भाई है। आरोप है कि 20 जनवरी 2021 की रात 9.30 बजे वीरेंद्र मोबाइल पर बातचीत करते हुए कमरे से निकला था। इसी बीच विवेक व हेमंत ने हमला बोल दिया। वीरेंद्र पर लोहे के राड से कई वार किया। जिससे उसका सिर फट गया। वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात बरेली के करनपुर गौटिया निवासी सद्दाम और शीशगढ़ लखा के सत्यपाल के सामने हुआ। बीच बचाव करने के लिए दोनों गये तो उन पर भी वार किया। सद्दाम भी घायल हो गया था।  इन दोनों ने वारदात की सूचना ठेकेदार लईक अहमद व कंपनी के अधिकारियों को दी। ठेकेदार लईक ने वीरेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने इलाज सही से नहीं किया। इसके बाद वीरेंद्र को मेडलाइफ रिसर्च एंड  ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। एक दिन बाद वीरेंद्र के परिजनों को सूचना दी। पिता प्रेम बाबू का आरोप है कि जब वह अस्पताल पहुंचे तो उनके बेटे की हालत काफी खराब थी। लेकिन डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल ले जाने केलिए कहा। परेशान होकर वह बेटे को रूहेलखंड मेडिकल कॉलेज ले आया। जहां 22 जनवरी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

डेढ़ साल बाद दर्ज हुआ केस

पिता का आरोप है कि इस मामले में वह कंपनी के अधिकारियों व ठेकेदार से शिकायत की। वहीं केस दर्ज कराने केलिए सरोजनीनगर थाने गया। लेकिन केस दर्ज  नहीं किया गया। करीब डेढ़ साल तक वह लगातार भटकता रहा। इसके बाद 19 जून 2022 को सरोजनीनगर थाने में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक संतोष आर्य के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।

आयोग के आदेश पर दर्ज हुआ केस
इस मामले में वीरेंद्र के पिता ने मानवाधिकार आयोग में 15 मई 2021 को शिकायत की थी। जिस पर लगातार सुनवाई के बाद आयोग ने पिछले सप्ताह तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक, अतिरिक्त निरीक्षक, एसएसआई व सरोजनीनगर थाने में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ अपनी जिम्मेदारी न निभाने का दोषी पाया। जिस पर इन सभी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया। आयोग के आदेश के बाद सोमवार को सरोजनीनगर थाने के एसएसआई चंद्र प्रकाश की तहरीर पर वारदात केसमय थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed