फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case filed against three doctors including the director of MJ Hospital

Lucknow News: एमजे हॉस्पिटल के संचालक समेत तीन डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 26 Feb 2025 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three doctors including the director of MJ Hospital
एमजे हॉस्पिटल के संचालक समेत तीन डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
लखनऊ। खदरा स्थित एमजे हॉस्पिटल के तीन डॉक्टर व स्टाफ के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मदेयगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि मरीज को केजीएमयू ट्रॉमा से बेहतर इलाज का झांसा देकर वहां पर भर्ती किया गया था। इलाज में लापरवाही व वसूली का आरोप था। मरीज की पत्नी ने पुलिस व स्वास्थ्य विभाग से शिकायत दर्ज कराई थी। जांच पूरी न होने से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन


गोलागंज की रहने वाली मुस्कान ने पति आलम को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में नवंबर में भर्ती कराया था। दलालों ने बेहतर इलाज का झांसा देकर मरीज को खदरा स्थित एमजे हॉस्पिटल में शिफ्ट कराया था। आरोप है कि भर्ती के वक्त मरीज ठीक था। अप्रशिक्षित स्टाफ पवन ने खुद को अस्पताल का संचालक डॉ. जुनैद बताया था। पवन के पास कोई डिग्री भी नहीं थी। आरोप है कि पति को जबरन ऑक्सीजन का ओवर डोज दे दिया गया। उसी दिन डाॅ. जुनैद और डॉ. जफर के कहने पर स्टाफ ने बेड चार्ज व दवाओं के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ऐंठ लिए। इलाज में लापरवाही से 15 नवंबर को मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन


मुस्कान ने मदेयगंज पुलिस व सीएमओ ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई थी। अस्पताल संचालक ने मौत के वक्त का वीडियो फुटेज भी नहीं दिया। इलाज करने वाले डीएम कार्डियोलॉजिस्ट की डिग्री भी सीएमओ ऑफिस को नहीं मिली। ऐसे में जांच पूरी न हो सकी। इंस्पेक्टर राजेश सिंह के मुताबिक मामले की जांच चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरने के बाद रखा वेंटिलेटर पर, 50 हजार रुपये ऐंठे

मुस्कान का आरोप है कि पवन और अन्य स्टाफ ने पति को गलत इंजेक्शन लगा दिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई थी। 15 नवंबर की दोपहर पति की मौत हो गई। डाॅ. जुनैद, डॉ. जफर, डॉ. जावेद व अन्य स्टाफ ने यह बात छिपाई रखी और शव को दोपहर ढाई बजे वेंटिलेटर पर रख दिया। उनसे वेंटिलेटर के 50 हजार रुपये भी ऐंठ लिए। रात आठ बजे पति को मृत घोषित कर दिया।


अधिकारियों से शिकायत करने पर धमकाया

मुस्कान ने जब पति का मृत्यु प्रमाण पत्र और डिस्चार्ज रसीद मांगी तो तीनों डॉक्टर गाली-गलौज करने लगे। आरोपियों ने स्वास्थ्य विभाग से उनकी शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी। मृत्यु प्रमाण पत्र देने की एवज में 20 हजार रुपये मांगे। मुस्कान का आरोप है कि वह कई माह से अस्पताल के चक्कर काटती रहींं, पर मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं मिला। इंस्पेक्टर राजेश सिंह के मुताबिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed