फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case filed against those who sold confiscated property, accused arrested

Lucknow News: जब्त संपत्ति बेचने वालों पर मुकदमा, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 11 Aug 2025 01:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Case filed against those who sold confiscated property, accused arrested
लखनऊ। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से जब्त की गई संपत्ति बेचने वाले मां-बेटे के खिलाफ राजधानी के तालकटोरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इलाहाबाद बैंक (अब इंडियन बैंक) के साथ 3.20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में ईडी ने वर्ष 2016 में प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत राजाजीपुरम के ए ब्लॉक स्थित भूमि को जब्त किया था। इस मामले में आरोपियों को तीन वर्ष की सजा भी हो चुकी है।
विज्ञापन




ईडी के सहायक निदेशक अनूप कुमार श्रीवास्तव द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के मुताबिक जब्त संपत्ति की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने के लिए 22 मार्च 2017 को उप निबंधक, सदर कार्यालय को सूचित किया था। इसके बावजूद आरोपी ममता सिन्हा और उनके बेटे कुमार राजे ने 8 फरवरी 2024 को एक उपहार विलेख किया और 25 जनवरी 2025 को संपत्ति की विनय कुमार गुप्ता और बृजेश कुमार गुप्ता के नाम रजिस्ट्री कर दी।
विज्ञापन

बता दें कि बैंक की रकम हड़पने के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत बीते जून माह में ममता सिन्हा, सौरभ साहू और अश्विनी कुमार को दोषी पाते हुए तीन वर्ष की सजा सुनाई थी। साथ ही, इस संपत्ति को केंद्र सरकार के पक्ष में जब्त करने का आदेश भी दिया था। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी कुमार राजे को तालकटोरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed