{"_id":"5f1585728ebc3e63c232a5f1","slug":"case-filed-against-portal-reporters-for-sting-operation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्टिंग ऑपरेशन करने गए पोर्टल रिपोर्टरों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टिंग ऑपरेशन करने गए पोर्टल रिपोर्टरों पर मुकदमा
Mon, 20 Jul 2020 05:22 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 20 Jul 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ियांव के मायावती कॉलोनी के एक घर में तथाकथित रूप से चल रहे सेक्स रैकेट का स्टिंग करने गए पोर्टल के कथित संवाददाताओं पर युवतियों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, युवतियों ने छेड़छाड़, वसूली, गाली-गलौज, धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
खुद को एक न्यूज पोर्टल का संवाददाता बताने वाले दो युवकों ने स्टिंग मायावती कॉलोनी में सेक्स रैकेट का स्टिंग करने का दावा किया था। मौके पर दो युवतियां मिली थीं। संचालिका और दो युवक भाग निकले थे। दोनों ने पकड़ी गई युवतियों का एक वीडियो भी बनाया था जिसमें दोनों युवतियों ने सेक्स रैकेट में शामिल होने की बात स्वीकारी थी।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव विपिन सिंह ने बताया कि दोनों खुद को संवाददाता बता रहे थे। स्टिंग करने का दावा किया था। उनसे तहरीर मांगी गई थी। लेकिन उन्होंने तहरीर नहीं दी। वहीं पकड़ी गई दोनों युवतियों की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया कि वे मायावती कॉलोनी में अपनी भाभी के यहां आई थीं।
विज्ञापन
पुलिस को दी थी सेक्स रैकेट के संचालन की सूचना
आरोप है कि तभी भानुप्रताप सिंह और उमेश लोधी नाम के दो युवक आए और रुपये का लालच देकर संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर पिटाई करते हुए कपड़े फाड़ दिए और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए 50 हजार रुपये की मांग की। कहा, पांच हजार रुपये भी छीनकर भाग निकले।
नामजद आरोपियों के मुताबिक, कॉलोनी के लोगों ने सामूहिक शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन प्रभारी निरीक्षक ने लेने से मना कर दिया था। उन्होंने अजीजनगर चौकी प्रभारी और प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव को सूचना दी गई। लेकिन कोई नहीं आया। एसीपी अलीगंज को फोन पर जानकारी दी। मौके पर पीआरवी पहुंची और युवतियों को थाने ले आई। पीड़ित उमेश लोधी ने मुख्यमंत्री जन सुनवाई पर शिकायत दर्ज करा जांच की मांग की है।
नामजद आरोपियों के मुताबिक, कॉलोनी के लोगों ने सामूहिक शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन प्रभारी निरीक्षक ने लेने से मना कर दिया था। उन्होंने अजीजनगर चौकी प्रभारी और प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव को सूचना दी गई। लेकिन कोई नहीं आया। एसीपी अलीगंज को फोन पर जानकारी दी। मौके पर पीआरवी पहुंची और युवतियों को थाने ले आई। पीड़ित उमेश लोधी ने मुख्यमंत्री जन सुनवाई पर शिकायत दर्ज करा जांच की मांग की है।