{"_id":"675709ff10cc77779c00f104","slug":"case-filed-against-man-for-rape-and-blackmail-of-a-lady-in-bahraich-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: युवक ने महिला से जबरन बनाए संबंध, ब्लैकमेल कर साथ रहा, तीन गर्भपात कराए, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: युवक ने महिला से जबरन बनाए संबंध, ब्लैकमेल कर साथ रहा, तीन गर्भपात कराए, केस दर्ज
Mon, 09 Dec 2024 08:47 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 09 Dec 2024 08:47 PM IST
सार
मामले में युवक पर जबरन गर्भपात कराने और सात लाख रुपये हड़पने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर पति पर पहले से शादीशुदा होने और ब्लैकमेल कर जबरन संबंध बनाते हुए तीन बार गर्भपात कराने के साथ ही सात लाख रुपये हड़पने, अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने आरोपियों पर गर्भपात, पहली पत्नी के जिंदा रहते दूसरी शादी करने, आपराधिक विश्वासघात, धमकी की धारा में केस दर्ज किया।
विज्ञापन
हरियाणा प्रदेश के पलवल शहर निवासी एक महिला ने एसपी को शिकायती पत्र दिया था। बताया उनकी पहली शादी वर्ष 2008 में हुई थी, जिससे एक बेटी है। पति वर्ष 2016 में गायब हो गए थे। ससुरालियों के बेरुखी के चलते बेटी के पालन-पोषण के लिए नौकरी के लिए वर्ष 2017 में पलवल आ गई थी।
विज्ञापन
आरोप है बहराइच के सूफीपुरा निवासी विवेक उपाध्याय से पलवल में मुलाकात हुई, उसने अपने आप को एड मैच कंपनी का मैनेजर बताया और नौकरी लगवाने का झांसा देकर संपर्क में आ गया। सितंबर 2018 में नौकरी दिलाने के बहाने एक होटल में ले गया और जबरन संबंध बनाते हुए अश्लील फोटो खींची और वीडियो भी बना लिया। विरोध जताने पर बेटी व उनकी देखरेख की बात बोलकर शादी का झांसा दिया। मना करने पर वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए कई बार संबंध बनाते हुए साथ में किराये के मकान में रहने लगा।
विज्ञापन
तीन बार गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात करा दिया। तंग आकर युवक से शादी न करने पर आत्महत्या की बात बोली तो उसने आर्यसमाज का प्रमाणपत्र दिलाते हुए कोर्ट से शादी होने की जानकारी दी। शादी के बाद युवक ने उनके क्रेडिट कार्ड से तीन लाख और चार लाख रुपये उनसे कुल सात लाख रुपये धोखाधड़ी कर ले लिए। 29 सितंबर को पिता की तबीयत खराब होने की बात बोलते हुए चला गया और अगले दिन फोन बंद कर लिया।
जब वे जानकारी करते हुए बहराइच आई तो युवक पहले से ही शादीशुदा निकला। पति व उसके पिता ने उन्हें व उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी। महिला थानाध्यक्ष मंजू यादव ने बताया पीड़िता किसी काम से बाहर गई है आने के बाद बयान दर्ज होने के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।