{"_id":"623ef45fde2a567ddf27da8c","slug":"case-filed-against-man-for-commenting-bhojpuri-actress","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: भोजपुरी अभिनेत्री को परेशान करने वाले पर मुकदमा, अश्लील कमेंट कर कर रहा था बदनाम करने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: भोजपुरी अभिनेत्री को परेशान करने वाले पर मुकदमा, अश्लील कमेंट कर कर रहा था बदनाम करने का प्रयास
Sat, 26 Mar 2022 04:39 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 26 Mar 2022 04:39 PM IST
सार
फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अश्लील कमेंट कर बदनाम करने वाले के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वह सोशल मीडिया पर अभिनेत्री पर कमेंट कर रहा था।
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री को सोशल मीडिया के जरिए परेशान करने वाले सिरफिरे युवक के खिलाफ गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर से मुलाकात कर शिकायत की थी।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, मूलरूप से अंबेडकरनगर की युवती विनयखंड-3 में परिवार सहित रहती है। वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी है। उसकी कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि कुछ दिनों से एक व्यक्ति इंस्टाग्राम व फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर बार-बार अश्लील कमेंट कर रहा है। उससे शादी होने की बात कही। कहा कि तुम मेरी पत्नी हो।
विज्ञापन
पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने उसे सोशल मीडिया पर बदनाम करने की कोशिश की। लगातार मैसेज देख पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। उनके आदेश पर गोमतीनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।