फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case filed against female car driver in case of death of young man in accident

Lucknow News: हादसे में युवक की मौत मामले में महिला कार चालक पर मुकदमा

Sun, 01 Dec 2024 09:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 01 Dec 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
Case filed against female car driver in case of death of young man in accident
लखनऊ। हादसे में जान गंवाने वाले बाइक टैक्सी चालक के भाई ने कार चला रही महिला के खिलाफ गोमतीनगर थाने में रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गोसाईंगंज के मगहुआ में रहने वाले आशुतोष सिंह के मुताबिक भाई नागेंद्र सिंह उर्फ मोहन सिंह बाइक टैक्सी चालक थे। शनिवार शाम वह बाइक से कहीं जा रहे थे। चार बजे गोमतीनगर में दयाल पैराडाइज चौराहे पर टक्कर के बाद कार में फंसकर वह घिसटते चले गए थे। हादसे में उनकी मौत हो गई थी। कार कानपुर के विशनपुरी निवासी सुरभि सिंह चला रही थी। इससे पहले उनकी कार एक अधिवक्ता की कार से टकरा गई थी। फिर नागेंद्र और दूसरे बाइक सवार रवि प्रताप सिंह से कार टकरा गई थी। घायल रवि का इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक सुरभि को हिरासत में लिया गया था। मुचलका भरने पर छोड़ दिया गया। लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed