फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case filed against directors of rohtas company

रोहतास कंपनी के निदेशकों पर केस, मुंबई के युवक ने दर्ज कराई एफआईआर

Fri, 30 Nov 2018 05:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 30 Nov 2018 05:33 PM IST
विज्ञापन
case filed against directors of rohtas company
डेमो
लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में रोहतास कंपनी के निदेशक परेश रस्तोगी और पियूष रस्तोगी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक राधा रमण सिंह ने बताया कि मुंबई निवासी बिमलेश कुमार औदीच्य ने कंपनी से प्लाट बुक कराया था, लेकिन उन्हें न प्लाट मिला और न रुपये वापस हुए। केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बिमलेश मुंबई के चेम्बूर में तिलकनगर स्थित एक अपार्टमेंट में रहते हैं। उन्होंने राजा राम मोहन राय रोड स्थित रोहतास कंपनी के ऑफिस में प्लाट के लिए संपर्क किया था। कंपनी के निदेशकों ने उन्हें रायबरेली रोड पर ओएसिस योजना में प्लाट का ऑफर दिया।
विज्ञापन


बिमलेश ने उक्त योजना में 150 वर्ग मीटर का एक प्लाट बुक कराया, जिसकी कीमत 20.67 लाख रुपये थी। उन्होंने चेक के जरिये 14,51,250 रुपये जमा करा दिए। हालांकि, काफी वक्त बीतने के बाद भी प्लाट नहीं मिला। बिमलेश ने कंपनी के निदेशक परेश रस्तोगी और पियूष रस्तोगी से फोन पर बातचीत की तो वह रुपये वापस लौटाने की बात कहकर टरकाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि कंपनी प्लाट के नाम पर जनता को ठग रही है। उन्होंने मुंबई से ही अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन राजीव कृष्ण को पत्र भेजकर रोहतास के निदेशकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। रोहतास कंपनी के खिलाफ प्लाट का झांसा देकर ठगी के कई मामले पहले से विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed