फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case filed against amit shah

भाजपा को झटका, अमित शाह पर शिकंजा

Mon, 07 Apr 2014 02:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 07 Apr 2014 02:30 PM IST
विज्ञापन
case filed against amit shah

भाजपा के प्रदेश प्रभारी अमित शाह पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हो गया है, इसे प्रदेश में भाजपा को लगे एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बिजनौर के कान्हा फॉर्म में अमित शाह ने एक समुदाय विशेष के साथ सपा का नाम जोड़ते हुए कहा था कि अगर केंद्र में भाजपा की सरकार आई तो यूपी में मुलायम सरकार गिर जाएगी।
विज्ञापन


इस बयान पर राजनीतिक पार्टियों ने हंगामा करते हुए शाह की गिरफ्तारी की मांग की थी।

शाह ने जब यह बयान दिया, उस समय उनके साथ मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी विधायक सुरेश राणा भी मौजूद थे।

सांप्रदायिक भाषा का किया प्रयोग

case filed against amit shah
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता व महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शोभा ओझा ने कल रीता बहुगुणा जोशी का नामांकन दाखिल होने के बाद कहा था कि इस समय भाजपा का पूरा जोर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण पर है।

भाजपा के लोग इस‌ीलिए सांप्रदायिक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, उन्होने मांग की ‌थी कि अमित शाह को ‌गिरफ्तार किया जाए।

अमित शाह के बयान के बाद ही उत्तर प्रदेश में सियासी माहौल में गर्मा गया था।

सपा, बसपा और कांग्रेस का आरोप है कि शाह मोदी के सांप्रदायिक चेहरे हैं।

ये था अमित शाह का बयान

case filed against amit shah

अमित शाह ने अपने बयान में जनता से सपा सरकार को हराने की अपील करते हुए कहा था कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सम्मान की लड़ाई हो रही है। मुजफ्फरनगर दंगों में जो अपमान हुआ है, अब उसका बदला लेने का वक्त आ गया है।

शाह ने जनता से कहा कि कोई भी इंसान भूखा और प्यासा तो रह सकता है पर अपना सम्मान खोकर कभी नहीं रह सकता है,  अब बदला लेने का वक्त आ गया है।

आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अ‌खिलेश यादव ने भी भाजपा पर प्रदेश में सांप्रदायिकता को बढ़ाने का आरोप लगाया है।

आखिलेश ने साथ ही यह भी कहा कि हम प्रदेश का माहौल बिगड़ने नहीं देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed