फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case file in 62 lakhe fraud

फ्लैट के नाम पर की 62 लाख रूपये की ठगी, मुकदमा दर्ज

Thu, 14 Jan 2021 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
case file in 62 lakhe fraud
लखनऊ। फ्लैट के लिए 62 लाख रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

इंदिरानगर निवासी सैयद हैदर ने 2012 में सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में स्थित तुलस्यानी बिल्डर का फ्लैट गोल्फ व्यू अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 114-ए बुक करवाया था। उन्होंने फ्लैट के लिए 62 लाख रुपये दे दिए। तीन साल बाद भी कब्जा न मिलने पर भी बिल्डर से संपर्क किया। बिल्डर टालता रहा लेकिन कब्जा नहीं मिला। साल 2019 में उनको पता चला कि उसी फ्लैट का नंबर बदलकर अनंत मौर्या को बेच दिया। इस दौरान सैयद हैदर को पता चला कि अनंत मौर्या के पिता लल्लन मौर्या ने सुशांत गोल्फ सिटी में तुलस्यानी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। बाद में वह फ्लैट अनंत मौर्या ने अजय कुमार दुबे को बेच दिया। इसकेबाद जब कुछ दिनों पहले वे वहां पहुंचे तो देखा कि उस फ्लैट में अजय कुमार का परिवार रह रहा है।

जब इस बाबत तुलस्यानी से शिकायत की और अपना पैसा वापस मांगा तो उसने सैयद हैदर से गाली-गलौज की। इसके बाद उन्होंने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में अनिल तुलस्यानी और वहां के एक कर्मचारी पर केस कराया है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, सैयद हैदर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed