फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case file for objectionable comment against PM Modi and Baba Ramdev.

पीएम मोदी और रामदेव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 02 Jun 2016 12:03 AM IST
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Case file for objectionable comment against PM Modi and Baba Ramdev.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व बाबा रामदेव - फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक व भद्दी टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए हजरतगंज कोतवाली में तीन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर विजयमल यादव ने बताया कि चौक के हजरत मखदूम शाहमीना शाह खानकाहे दानिशी मजार के कारी इस्लाम अहमद आराफी की तरफ से रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन


कारी इस्लाम अहमद आराफी का आरोप है कि जीशान खान, अफजल खान और मो. रियाज ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर प्रधानमंत्री और बाबा रामदेव के खिलाफ दुष्प्रचार करके देश का सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों को बताया जेहादी किस्म का

Case file for objectionable comment against PM Modi and Baba Ramdev.
demo pic

उन्होंने तीनों युवकों को जिहादी किस्म का बताते हुए कहा कि वे अराजक तत्वों से मिलकर देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं और वैमनस्यता फैला रहे हैं।

उनका यह भी आरोप है कि पीरो-मुर्शीद सैय्यद मो. आरिफ अली शाह के भतीजे सैय्यद मो. आसिफ अली शाह ने उनकी टिप्पणी की निंदा की तो उन्हें लखनऊ आने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

कारी इस्लाम अहमद ने पीरो-मुर्शीद के भतीजे की सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है। उन्होंने आरोपियों को गोमतीनगर के एक प्रतिष्ठित जिम का निवासी बताया है। चूंकि, एफआईआर में साइबर एक्ट की धाराएं भी शामिल हैं इसलिए विवेचना इंस्पेक्टर एके सिंह को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed