फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case diary not being found in massacre

माफिया श्रीप्रकाश शुक्ला से जुड़े 24 साल पुराने हत्याकांड में केस डायरी गायब

Fri, 24 Sep 2021 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Case diary not being found in massacre
24 साल पुराने हत्या के मामले में नहीं मिल रही केस डायरी। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
कैसरबाग क्षेत्र के दिलीप होटल में 24 साल पहले माफिया श्रीप्रकाश शुक्ला द्वारा एके-47 एवं माउजर से ताबड़तोड़ फायर करके हत्या करने के मामले में पुलिस की केस डायरी गायब है।
विज्ञापन

इसके चलते कोर्ट में गवाही नहीं हो पा रही है। इस पर एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पवन कुमार राय ने जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर एवं शासकीय अधिवक्ता को निर्देश दिया है कि वह केस डायरी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। मामले की अगली सुनवाई 7 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन

पत्रावली के अनुसार, 1 अगस्त 1997 को गोरखपुर के देवेंद्र शुक्ला ने थाना कैसरबाग में श्रीप्रकाश शुक्ला एवं दो अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कहा था कि 31 जुलाई को वह अपने दोस्त के साथ होटल के कमरा नंबर 102 एवं 108 में ठहरे हुए थे।
उसी दौरान करीब 10 बजे सुबह श्रीप्रकाश शुक्ला एवं उसके साथियों ने एके-47 एवं माउजर से फायर कर दिया, जिसमें उनके साथी घायल हो गए थे। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

पुलिस ने विवेचना के बाद 30 मई 1998 को श्रीप्रकाश शुक्ला, नीलेंद्र पांडे एवं राजन तिवारी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर की थी।
मामले में कोर्ट ने छह जून 2020 को नीलेंद्र पांडे को बरी कर दिया है, जबकि श्रीप्रकाश शुक्ला की मौत हो चुकी है। अब यह मामला केवल राजन तिवारी के खिलाफ चल रहा है। कोर्ट के बार-बार आदेश के बावजूद केस डायरी उपलब्ध न कराने के कारण गवाही नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed