फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case against without Mask

बिना मास्क के घूम रहे आठ लोगों पर मुकदमा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
case against without Mask
लखनऊ। लॉकडाउन के दौरान महानगर के निशातगंज मार्केट में फ्लाईओवर के नीचे गुट बनाकर खड़े आठ लोगों पर पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि ये सभी लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे थे और मास्क भी नहीं लगाया था। वहीं लॉकडाउन के उल्लंघन में रविवार को भी दस मुकदमे दर्ज किए गए, 44 वाहनों का चालान हुआ और 13 वाहन सीज किए गए। प्रभारी निरीक्षक महानगर यशकांत सिंह के मुताबिक शनिवार को गश्त के दौरान निशातगंज मार्केट के फ्लाईओवर के नीचे ये आठ व्यक्ति खड़े मिले। ये कोई वाजिब कारण भी नहीं बता सके। दरोगा चंद्रकांत मिश्र के मुताबिक ये लोग निशातगंज क्षेत्र के उमराव हाता प्रेम बाजार और निशातगंज पहली गली के रहने वाले हैं। किसी ने भी मास्क नहीं लगाया था। दरोगा चंद्रकांत के मुताबिक लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों में मिराज, जुबरान, मोहम्मद सिराज, फुकरान, प्रकाश यादव, मोहम्मद इखलाक, लतीफ और इस्लाम शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed