फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case against vijay kumar

बर्खास्तगी के बाद विजय कुमार गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Tue, 15 Sep 2020 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
case against vijay kumar
बर्खास्तगी के बाद विजय कुमार गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कॉलेज के पूर्व कार्यवाहक प्राचार्य पर जालसाजी का आरोप
गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के पूर्व कार्यवाहक प्राचार्य विजय कुमार गुप्ता पर जालसाजी के आरोप में गुडंबा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह कार्रवाई खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी के निर्देश पर की गई है।

खेल मंत्री ने सोमवार को बताया कि विजय कुमार गुप्ता ने फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र के आधार पर स्पोर्ट्स कॉलेज में नौकरी हासिल की थी। क्रीड़ा अधिकारियों के साथ हुई बैठक में विजय कुमार के खिलाफ काफी आरोप लगे थे। इसके अलावा विभाग में बजट के दुरुपयोग का पता चला था। इस मामले की जांच में 5.5 करोड़ रुपये की अनियमितता पाई गई थी। जांच रिपोर्ट के बाद उन्हें प्रधानाचार्य के पद से हटा दिया गया था। विजय कुमार के अनुभव प्रमाण पत्र भी जांच में गलत पाए गए हैं। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से वर्ष 2002 में एमए (इतिहास), 2003 में कानपुर से बीएड किया है। खेल मंत्री ने बताया कि विजय कुमार ने वर्ष 2000 से प्री-डे एंड केयर इंटर कॉलेज राजाजीपुरम लखनऊ में हाईस्कूल व इंटर की कक्षाओं में इतिहास विषय पढ़ाने का अनुभव प्रमाण पत्र लगाया था। जांच रिपोर्ट में स्पष्ट है कि बीएड मात्र संस्थागत रूप में किया जाता है, जिसमें रेगुलर क्लासेज ली जाती हैं। इसके अलावा टीचिंग प्रैक्टिस भी करनी होती है। इस लिहाज से राजाजीपुरम में पढ़ाते हुए बीएड करना संभव नहीं दिखता। इसके अलावा उन पर और भी कई तरह के आरोप हैं। इन्हीं को ध्यान में रखते हुए एफआईआर करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed