फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case against four members of temple committee for embezzling Rs 30 lakh

Lucknow News: मंदिर समिति के चार सदस्यों पर 30 लाख हड़पने का केस

Sat, 01 Mar 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 01 Mar 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Case against four members of temple committee for embezzling Rs 30 lakh
मंदिर समिति के चार सदस्यों पर 30 लाख हड़पने का केस
लखनऊ। आलमबाग स्थित बाबा नागेश्वर महादेव मंदिर समिति के चार सदस्यों के खिलाफ 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को दर्ज हुआ है। कैलाशपुरी के अजय श्रीवास्तव, बृजेश सिंह, विकासदीप और आलोक सिंह पर अवैध तरीके से समिति के खाते से रुपये निकालने का आरोप लगा है।
विज्ञापन


कैलाशपुरी निवासी अधिवक्ता राजनारायन शर्मा के मुताबिक कांशीराम ईको गार्डन के पास बाबा नागेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण वर्ष 2013 में हुआ था। मंदिर समिति में चारों आरोपी भी शामिल थे। मंदिर निर्माण के लिए मिला दान समिति के खाते में जमा किया गया था। आरोप है कि वर्ष 2013 से अक्तूबर 2024 के बीच मंदिर कमेटी में शामिल रहे पदाधिकारियों ने हेराफेरी कर 30 लाख रुपये खाते से निकाल लिए। लेजर अकाउंट में इसकी एंट्री भी नहीं की गई। कई बार ब्यौरा मांगा गया पर काेई जवाब नहीं दिया। अधिवक्ता ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए आलमबाग थाने में तहरीर दी, पर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इस पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed