फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case against 210 people including BJP Nagar Panchayat President

Lucknow News: भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 210 लोगों पर केस

Mon, 16 Sep 2024 04:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 16 Sep 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Case against 210 people including BJP Nagar Panchayat President
बछरावां (रायबरेली)। क्षेत्र की चार बीघे जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच रार थम नहीं रही है। एक पक्ष खुद की, जबकि दूसरा पक्ष तालाब की जमीन बताकर उस पर काबिज होना चाह रहा है। जमीन को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट, जानमाल की धमकी और फायरिंग करने का आरोप लगाया है। शनिवार रात पुलिस ने भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष बछरावां समेत 210 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


बछरावां कोतवाली क्षेत्र के जींगो ग्राम पंचायत के बलभद्रखेड़ा गांव निवासी रामलाल पासी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 11 सितंबर को महराजगंज रोड से दउवा राइस मिल की तरफ जा रहा था, तभी लगभग 40-50 लोग वहां पर इकट्ठा हो गए और झगड़ा कर रहे थे। इस दौरान जब वहां बीच बचाव करने पहुंचे तो वहां पर नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी, राजेश कुमार चौधरी, गोलू चौधरी, आशीष, सुनील कुमार उर्फ मटरू, निहाल चौधरी, रामनाथ चौधरी, अंकुर चौधरी और समेत अन्य लोगों ने उनको घेर लिया। जाति सूचक गालियां देते हुए जान से मार देने की धमकी दी और जमकर पीट दिया।
विज्ञापन


उधर, दक्षिण चमरिया निवासी बेचालाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 11 सितंबर को नितिन शुक्ला व अंकित शुक्ला निवासी जीगों तालाब पर कब्जा कर रहे थे। तालाब की जमीन पर कब्जा करने से मना करने पर नितिन, अंकित के अलावा 100-150 अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडे फावड़ा लेकर हमला बोल दिया। उसकी पिटाई कर दी। फायरिंग भी की गई। गनीमत रही कि उसे गोली नहीं लगी। कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक साल से चल रहा विवाद
बछरावां कस्बे के महराजगंज रोड पर समधनेश्वर मंदिर के बगल स्थित करीब चार बीघे जमीन का विवाद एक साल चल रहा है, लेकिन राजस्व टीम दोनों पक्षों में समझौता नहीं करा पाई हैं। कस्बे के लोगों का कहना है कि कहीं न कहीं राजस्व टीमें दोनों पक्षों को संतुष्ट करने में कामयाब नहीं हुई। इसलिए यह विवाद मारपीट व मुकदमे तक पहुंच गया। प्रशासन अगर समय रहते विवाद को समाप्त कराने में कामयाब न हुआ तो आने वाले समय में विवाद और ज्यादा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed