Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Carving her destiny from banana stem

Lucknow News: केले के तने से तराश रहीं अपनी तकदीर

Thu, 25 Jul 2024 03:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 25 Jul 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Carving her destiny from banana stem
श्रावस्ती। हुनरमंद इंसान कभी किसी पर मोहताज नहीं रहता। यह कहावत चरितार्थ कर रही हैं गिलौला के ग्राम मोहम्मदपुर के बौद्धांचल स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं व युवतियां। इन सबने हस्तशिल्प का प्रशिक्षण लेकर न सिर्फ अपने हुनर को निखारा बल्कि केले के पेड़ के तने से सामान बनाकर अब प्रतिमाह हजारों रुपए भी कमा रही हैं।
विज्ञापन

गिलौला का ग्राम मोहम्मदपुर आज जिले में महिलाओं ने लिए माॅडल बन चुका है। यहां गांव की महिलाओं ने समय को फालतू न गवां कर उसका उपयोग करने का मन बनाया। इस दौरान गांव की महिलाओं ने बौध्यांचल स्वयं सहायता समूह बनाकर कुछ बेहतर करने का निर्णय लिया। समूह की महिलाओं व युवतियों स्जस्वी पाठक ने हस्तशिल्प शिल्प का प्रशिक्षण देकर उन्हें केले के पेड़ के तने से फल टोकरी, रस्सी, पेन पाॅट, पर्स आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया। साथ ही उसे बेहतर बाजार दिलाने में भी मदद किया। आज उनके उत्पाद की मांग देश व प्रदेश में बड़े स्तर पर हो रही है।
विज्ञापन



प्रतिमाह मिल रहा आठ से दस हजार रुपये
समूह की सदस्य सोनी मिश्रा ने बताया कि प्रदेश के अति पिछड़े जिले में रोजगार के कोई संसाधन मौजूद नहीं हैं। ऐसे में अपनी आजीविका चलाने के लिए हम प्रतिमाह आठ से 10 हजार रुपए कमा रहे हैं। लक्ष्मी मिश्रा ने बताया कि हम केले के तने से निकले रेशे से कारीगरी करके आधुनिक समान बनाते हैं। केले के ताने के छिलके से बने फाइबर का उपयोग गहनों से लेकर गुड़िया, ट्रे और जटिल हस्तशिल्प उत्पाद तैयार करने के लिए करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समूह के प्रोजेक्ट मैनेजर संतोष पांडे बताते हैं कि हमने 30 से अधिक महिलाओं को इस समूह से जोड़ रखा है। हमारा समूह केले के रेशे की कारीगरी करके इन महिलाओं को रोजगार दे रहा है। महिलाओं को पहले हस्तशिल्प की ट्रेनिंग दी जाती है। इसके बाद यह महिलाएं प्रतिदिन केंद्र पर आकर घर में इस्तेमाल करने वाली चीजें बनाती हैं।

किरण पाठक बताती हैं कि हम इस संस्थान से जुड़कर न सिर्फ पैसा कमा कर आत्मनिर्भर बने, बल्कि इससे होने वाली आय से अपना परिवार भी चला रहे हैं। प्रियंका तिवारी कहती हैं कि हम केले के रेशे से जो प्रोडक्ट बनाते हैं वह बाजारों में महंगे दामों में बिकते हैं। पूजा पांडे कहती हैं की हम लोग केले के पेड़ के तने से पेन पाॅट, हैंड पर्स और पूजा करने वाली टोकरी भी बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed