Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cartridges recovered from handbag of Gufran who was going to Dubai at Lucknow airport

UP News: हवाई अड्डे पर दुबई जा रहे गुफरान के हैंडबैग से कारतूस बरामद, पूछताछ में सामने आई ये बात; जानें मामला

Sat, 10 Jan 2026 06:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 Jan 2026 06:17 PM IST
सार

लखनऊ हवाई अड्डे पर यात्री के हैंडबैग से कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ के बाद उसे जाने दिया गया। वह दुबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था। आगे पढ़ें और जानें पूरा मामला...

विज्ञापन
Cartridges recovered from handbag of Gufran who was going to Dubai at Lucknow airport
एयरपोर्ट (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को अमौसी हवाई अड्डे पर एक यात्री के हैंडबैग से दो कारतूस मिले। सुरक्षा जांच के दौरान सीआईएसएफ ने कारतूस मिलने पर यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बाद में यात्री द्वारा शस्त्र का वैध लाइसेंस दिखाए जाने पर उसे यात्रा की अनुमति दे दी गई। जबकि, कारतूस पुलिस के सुपुर्द कर दिए गए।

विज्ञापन


ठाकुरगंज निवासी मो. गुफरान को एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स-193 से रात 1:35 बजे दुबई जाना था। वह करीब आधी रात 12 बजे बोर्डिंग के लिए टर्मिनल बिल्डिंग में प्रवेश कर रहे थे। इसी दौरान सुरक्षा जांच के समय उनके हैंडबैग की स्क्रीनिंग में दो कारतूस दिखाई दिए। बैग खोल कर चेक करने पर .32 बोर पिस्टल के कारतूस बरामद हुए। 
विज्ञापन


बाद में शस्त्र लाइसेंस दिखाने पर यात्री को जाने दिया गया। वहीं सीआईएसएफ ने कार्रवाई करते हुए बरामद कारतूस सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिए। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति ने बताया कि शस्त्र लाइसेंस देखने के बाद यात्री को जाने दिया गया। कारतूस थाने में जमा करके मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed