{"_id":"5a93c84c4f1c1ba3378b6215","slug":"carrot-with-fungus-is-being-used-in-pickle-production","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फफूंद लगी गाजर से बन रहा था अचार, यूं किया जा रहा था खट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फफूंद लगी गाजर से बन रहा था अचार, यूं किया जा रहा था खट्टा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 26 Feb 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
अचार फैक्ट्री में पड़ा छापा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली से पहले मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्रियों की बिक्री रोकने के लिए एफएसडीए की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। रविवार को टीम ने मोहनलालगंज में छापा मारकर फफूंद लगी गाजर से बनता तीन क्विंटल आचार सीज कर नमूना जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन
एफएसडीए की टीम ने मोहनलालगंज के केशव फूड एंड बेव्रेज कंपनी पर छापा मारा तो वहां फफूंद लगी गाजर से आचार बनता मिला। अभिहित अधिकारी (डीओ) टीकाराम रावत के नेतृत्व में एफएसडीए टीम ने अचार सीज करते हुए नमूना भरा और इसे जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन
रावत ने बताया कि मोहनलालगंज स्थितकेशव फूड एंड वेवरेज प्रा. लि. कंपनी में एफएसडीए के छापे में फफूंद लगी गाजार मिली। उससे आचार बनाया जा रहा था।
एफएसडीए टीम ने छापे के दौरान आचार के अलावा टोमैटो, कॉन्टिनेंटल सॉस, टोमैटो वेजिटेबल सॉस, सत्तू, गन्ने का सिरका, डार्क सोया सॉस, बेसन, चिली सॉस, सिवईं, ग्रीन चिली सास, सोया सॉस 14 नमूनों को जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
खट्टापन बढ़ाने को डाला जा रहा था केमिकल
अभिहित अधिकारी टीकाराम ने बताया कि मोहनलालगंज की केशव फूड एंड वेब्रेज कंपनी पर छापे के दौरान प्रोडक्ट का खट्टापन बढ़ाने के लिए केमिकल डाला जा रहा था। इसकी जांच के लिए भी नमूना भरा गया। इसमें भी गड़बड़ी मिलने की संभावना है।
अब तक कार्रवाई
23 फरवरी - नाका ठाकुरगंज खोया मंडी में 17 नमूने सील किए गए।
24 फरवरी - लालबाग में दो कुंटल कचरी जब्त कर नष्ट कराई, सलेमपुर काकोरी व मोहान रोड पर सॉस सिरका के नमूने लिए गए, तीन कुंटल सॉस नष्ट कराया गया।
अब तक कार्रवाई
23 फरवरी - नाका ठाकुरगंज खोया मंडी में 17 नमूने सील किए गए।
24 फरवरी - लालबाग में दो कुंटल कचरी जब्त कर नष्ट कराई, सलेमपुर काकोरी व मोहान रोड पर सॉस सिरका के नमूने लिए गए, तीन कुंटल सॉस नष्ट कराया गया।