{"_id":"67dc396103b473391f0b13e3","slug":"carpenter-made-video-call-and-hanged-himself-in-lucknow-after-quarrel-with-his-wife-over-phone-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: फोन पर पत्नी से हुई कहासुनी... तो वीडियो कॉल कर फांसी झूल गया कारपेंटर; घर में मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: फोन पर पत्नी से हुई कहासुनी... तो वीडियो कॉल कर फांसी झूल गया कारपेंटर; घर में मची चीख पुकार
Thu, 20 Mar 2025 09:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 20 Mar 2025 09:21 PM IST
सार
राजधानी में फोन पर पत्नी से कहासुनी तो वीडियो कॉल करके कारपेंटर ने फांसी लगा ली। पत्नी ने देखा तो काल काटने के बाद मकान मालिक को जानकारी दी। लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी। घटना से घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
anuj crime
- फोटो : iStock
विस्तार
राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज में बुधवार को बालागंज निवासी कारपेंटर पंकज (32) ने पत्नी नीतू से वीडियो कॉल करते हुए फंदा लगा लिया। पंकज का नीतू से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उन्होंने जान दे दी।
विज्ञापन
गोंडा के रहने वाले पंकज बालागंज के पंक्षी विहार में किराये के मकान में पत्नी नीतू व दो बच्चों के साथ रहते थे। नीतू बच्चों के साथ मायके गई हुई थीं। पुलिस के मुताबिक बुधवार रात 11 बजे पंकज ने शराब के नशे में नीतू को वीडियो कॉल की थी। इस बीच दोनों विवाद हो गया।
विज्ञापन
वीडियो कॉल काटकर मकान मालिक को जानकारी दी
नाराज पंकज ने नीतू से फंदे से लटककर जान देने की बात कही। यह सुन वह घबरा गईं। वीडियो कॉल काटकर मकान मालिक को इसकी जानकारी दी। आनन-फानन मकान मालिक कमरे में पहुंचे तो उन्हें पंकज पंखे से रस्सी के सहारे लटके मिले। पड़ोसियों ने उन्हें ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने पंकज को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन