{"_id":"69792f1e2cc1ee0b5506420f","slug":"caretaker-found-dying-on-hospital-rooftop-dies-on-way-to-trauma-centre-lucknow-news-c-13-lko1096-1577327-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अस्पताल की छत पर मरणासन्न हालत में मिला केयरटेकर, ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अस्पताल की छत पर मरणासन्न हालत में मिला केयरटेकर, ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय मौत
Wed, 28 Jan 2026 03:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 28 Jan 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम गार्डन स्थित मिशन अस्पताल की छत पर केयरटेकर शिवकुमार (35) मरणासन्न हालत में पड़ा मिला। अस्पताल कर्मचारियों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि शिवकुमार मूल रूप से सीतापुर जिले के युवराजपुर के रहने वाले थे। वह अस्पताल परिसर में बने सर्वेंट क्वार्टर में ही रहते थे। अस्पताल के संचालक नरेंद्र कुमार के अनुसार, सोमवार सुबह करीब आठ बजे अस्पताल की स्वीपर सफाई के लिए छत पर गई थी। उसी ने उन्हें मरणासन्न हालत में पड़ा देखा। पोस्टमॉर्टम के दौरान शिवकुमार के साढ़ू अभिषेक मौके पर पहुंचे, जिन्होंने फिलहाल किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। शिवकुमार अपने पीछे पत्नी प्रिया, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।