{"_id":"5d203fdc8ebc3e3cc471578f","slug":"carelessness-of-teachers-in-school-of-ambedkar-nagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऐसी भी क्या जल्दी! बच्चे को स्कूल में बंद कर घर निकल गए गए शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसी भी क्या जल्दी! बच्चे को स्कूल में बंद कर घर निकल गए गए शिक्षक
Sat, 06 Jul 2019 12:46 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला,अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला,अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर के जलालपुर क्षेत्र में गुरुजी को घर जाने की ऐसी जल्दी थी कि यह देखे बगैर कि शिक्षण कक्ष में कक्षा सात का एक छात्र सो रहा है, ताला बंद किया और चले गए। लगभग डेढ़ घंटे बाद छात्र की आंख खुली, तो उसने खुद को कक्ष में बंद पाया। चीख पुकार पर लोग पहुंचे। इसके बाद उसे निकाला गया।
मामला जलालपुर शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय अशरफपुर भुआ का है। शुक्रवार को दोपहर छुट्टी होने के बाद बच्चों के जाते ही अध्यापकों ने बगैर कक्ष के अंदर का जायजा लिए तत्काल सभी कक्षाओं में ताला बंद कर अपने घर चले गए।
इस बीच लगभग सवा दो बजे एक कक्षा से बालक के चीखने चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। वह जोर जोर से आवाज दे रहा था कि उसे यहां से बाहर निकालो। गुरुजी हमें बंद कर चले गए हैं। स्कूल से कुछ दूरी पर स्थित एक ईंट भट्ठे पर कार्य कर रहे मजदूरों तक उसकी आवाज पहुंची, तो वे विद्यालय की तरफ दौडे़।

लापरवाही पर की जाएगी कार्रवाई
वहां देखा कि कक्षा सात का छात्र सौरभ (12) बंद था और बाहर निकलने के लिए रो रहा था। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका गायत्री चौधरी व सह समन्वयक राजेश वर्मा भी वहां पहुंच गए। उनकी मौजूदगी में ताला तोड़कर बालक को निकाला।
खंड शिक्षा अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि जांच होगी। लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
खंड शिक्षा अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि जांच होगी। लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।