फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Carelessness of doctors of lucknow city.

प्राइवेट पार्ट के पास जबरदस्ती डॉक्टर ने लगा दिया इंजेक्शन

Tue, 09 Dec 2014 11:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 09 Dec 2014 11:50 AM IST
विज्ञापन
Carelessness of doctors of lucknow city.

पैर में गांठ की समस्या को लेकर आए बच्चे का निजी अस्पताल के डॉक्टर में जबरन ऑपरेशन करने की कोशिश की। यहां तक कि परिवारीजनों की अनुमति के बगैर बच्चे को ऑपरेशन थिएटर ले जाकर इंजेक्शन भी लगा दिया।

विज्ञापन


परिवारीजनों ने इसकी शिकायत अस्पताल प्रशासन से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद वे गोमतीनगर थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस भी अस्पताल प्रशासन के बचाव में जुट गई और लीपापोती करने लगी।
विज्ञापन


गोमतीनगर के विभवखंड के रहने वाले अभिषेक श्रीवास्तव के बेटे रेआंश श्रीवास्तव (4) का अप्रैल में बाएं पैर में गांठ की समस्या के बाद फोर्ड अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। मां रैना श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ दिन पहले दोबारा गांठ दिखी तो रविवार को ओपीडी पहुंच ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर से सलाह लेने गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब 12:30 बजे अस्पताल पहुंचे। करीब डेढ़ बजे ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर वैभव खन्ना ओपीडी पहुंचे तो उनको समस्या बताई। रैना का आरोप है कि बिना कोई जानकारी दिए ही रेआंश को डॉक्टर ओटी में लेकर चले गए।

दर्द से तड़पता रहा मासूम बच्चा

Carelessness of doctors of lucknow city.

ओटी का पर्दा हटाकर देखा तो उसके प्राइवेट पार्ट के पास इंजेक्शन लगाया और कुछ खींचने लगे। डॉक्टरों की इस अमानवीयता से रेआंश चीखने लगा। इसके बाद मां रैना ओटी में पहुंची और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगी।

अस्पताल में हंगामा होते देख डॉक्टरों ने मामला शांत कराया और रैना को घर भेज दिया। बच्चे की हालत लगातार खराब होने और प्राइवेट पार्ट में सूजन आने पर वह रविवार को गोमतीनगर सीओ से मिले।

सीओ ने मामला गंभीर देख परिवारीजनों को गोमतीनगर एसओ के पास भेज दिया। सोमवार को थाने पहुंचने पर पुलिस मामले को दबाने में जुटी रही और अस्पताल प्रशासन से पूछताछ की बजाए परिवारीजनों को ही देर रात तक थाने में बैठाए रखा।

परिवारीजनों का आरोप था कि वे अस्पताल प्रशासन और इलाज करने वाले डॉक्टर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराना चाहते हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। देर रात तक अस्पताल के खिलाफ थाने में हंगामा होता रहा।

गोमती नगर के एसओ जहीर खान ने बताया कि फोर्ड अस्पताल के डॉक्टर व मरीज के तीमारदार के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो गया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed