{"_id":"92f7eb80789d14cc88d7de4de4f1177f","slug":"careless-officers-have-been-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पड़ी भारी, आठ अफसर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पड़ी भारी, आठ अफसर निलंबित
अजित बिसारिया/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 11 Oct 2014 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बहराइच के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) डॉ. रवि कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी एमआई खान समेत आठ अधिकारियों व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
इसके अलावा छह अन्य कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही है। डीएफओ और वन क्षेत्राधिकारी पर यह गाज अवैध कटान रोकने के लिए पर्यवेक्षणीय दायित्वों का ठीक से निर्वहन न करने पर गिरी है।
विज्ञापन
वहीं एक वन रेंज अधिकारी, दो फॉरेस्टर और तीन फॉरेस्ट गार्डों को कर्तव्यों के निर्वहन में शिथिलता बरतने का दोषी पाया गया।
सभी को निलंबित करने का फैसला बहराइच की डीएम की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि सभी के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा आगरा के वन संरक्षक विभाष रंजन को कार्यों में लापरवाही व शिथिलता बरतने के कारण पद से हटा दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि कार्य में शिथिलता बरतने और कर्तव्यों का निर्वहन न करने के दोषी पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।