फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Career will fly higher with the wings of drones and data

Lucknow News: ड्रोन व डाटा के पंखों से और ऊंची होगी कॅरिअर की उड़ान

Mon, 04 Aug 2025 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Career will fly higher with the wings of drones and data
राजकीय पॉलीटेक्निक में ड्रोन टेक्नोलॉजी और साइबर सुरक्षा की अत्याधुनिक प्रयोगशाला लगभग बनकर तैय
लखनऊ। इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए अब कॅरिअर की उड़ान सच में उड़ान बन जाएगी। राजधानी लखनऊ के राजकीय पॉलीटेक्निक में ड्रोन टेक्नोलॉजी और साइबर सुरक्षा की अत्याधुनिक प्रयोगशाला लगभग बनकर तैयार है। इसी माह से छात्र यहां प्रशिक्षण लेना शुरू कर सकेंगे।
विज्ञापन

इन लैबों के माध्यम से विद्यार्थी न सिर्फ ड्रोन उड़ाना सीखेंगे, बल्कि उसका निर्माण और तकनीकी विश्लेषण भी कर पाएंगे। साथ ही साइबर सुरक्षा जैसे आधुनिक और तेजी से बढ़ते क्षेत्र में भी उन्हें गहन प्रशिक्षण मिलेगा।
विज्ञापन

हर क्षेत्र में बढ़ रही ड्रोन की मांग
आज ड्रोन तकनीक की मांग शादी-विवाह, कृषि, मेडिकल, सांस्कृतिक आयोजनों से लेकर पुलिस, बिजली और सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों तक बढ़ चुकी है। इसी को देखते हुए देशभर के तकनीकी संस्थानों में ड्रोन टेक्नोलॉजी के पाठ्यक्रमों की गति भी तेज हुई है। पहले केवल सामान्य प्रशिक्षण तक सीमित कोर्स अब एक से दो वर्षों के नियमित कोर्स का रूप ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान के प्रधानाचार्य संदीप कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष ड्रोन टेक्नोलॉजी और साइबर सुरक्षा में दो नए इंजीनियरिंग कोर्स शुरू किए गए थे। लेकिन प्रयोगशालाओं के अभाव में छात्रों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। प्राविधिक शिक्षा परिषद की पहल पर अब दोनों कोर्स के लिए अत्याधुनिक लैब तैयार हो चुकी हैं। इससे हर साल करीब 300 छात्र व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे और विभिन्न क्षेत्रों में अपने करियर की ऊंची उड़ान भर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed