फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   carbide gas in papaya can cause cancer

अगर आपको भी पसंद है पपीता तो हो जाएं सतर्क, इस बड़ी बीमारी का हो सकता है खतरा

Mon, 12 Mar 2018 03:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Updated Mon, 12 Mar 2018 03:29 PM IST
विज्ञापन
carbide gas in papaya can cause cancer
रायबरेली के एक गोदाम में कार्बाइड गैस से पकाया जा रहा है पपीता - फोटो : अमर उजाला
अगर आप पपीता यह समझ कर खा रहे हैं कि इससे आप सेहतमंद रहेंगे तो यह आपकी भूल हो सकती है। कारण रायबरेली की मंडी में पपीते के थोक विक्रेताओं के गोदाम से भरे पपीते के नमूने में कार्बाइड गैस मिली है।
विज्ञापन


लखनऊ की विधि विश्लेषक प्रयोगशाला की जांच में पपीते के दोनों नमूने सेहत के लिए खतरनाक घोषित किए गए हैं। कार्बाइड से पकाए गए इन पपीते का अधिक समय तक सेवन करने से कैंसर का खतरा रहता है।
विज्ञापन


रिपोर्ट आने के बाद दोनों ही दुकानदारों के खिलाफ एसीजेएम कोर्ट में मुकदमे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दुकानदारों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। 

15 फरवरी को शहर की गल्ला मंडी से एफएसओ स्वाती सिंह व अंजली श्रीवास्तव ने पपीतों के नमूने सील किए थे। नमूनों को जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था।

कार्बाइड से पके फल खतरनाक

carbide gas in papaya can cause cancer
डेमो
इसकी जांच रिपोर्ट आ गई है। विधि विश्लेषक प्रयोगशाला की जांच में पपीते के नमूनों को सेहत के लिए खतरनाक पाया गया। पपीतों में कार्बाइड गैस मिली है।

ऐसी स्थिति में दोनों ही नमूूने असुरक्षित घोषित किए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सुजीत कुमार फ्रूट कंपनी के मालिक सुजीत कुमार व मुकेश कुमार सोनकर के खिलाफ एसीजेएम कोर्ट में मुकदमे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीरबल का कहना है कि कार्बाइड से पकाए गए फल सेहत केे लिए काफी खतरनाक हैं। कार्बाइड से पके पपीते के सेवन से पाचन शक्ति घट जाती है। गैस से संबंधित बीमारियां होती हैं।

 

कार्बाइड से पकाए फलों से बचें

carbide gas in papaya can cause cancer
डेमो
अधिक समय तक कार्बाइड से पकाए फलों के सेवन से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं। सीजन में आम भी कार्बाइड से पका हुआ बाजार में आता है। ऐसे फलों के सेवन से बचने की जरूरत है, वरना आप बीमार हो सकते हैं। 

'शहर की गल्ला मंडी से पपीते का नमूना भरवाया गया था। दोनों ही नमूनों की जांच रिपोर्ट आ गई है। पपीते को कार्बाइड गैस से पकाया गया था, जिसके कारण विधि विश्लेषक प्रयोगशाला ने नमूनों को असुरक्षित घोषित कर दिया है। एसीजेएम कोर्ट में मुकदमे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभियान शुरू करके कार्बाइड से पकाए जाने वाले फलों का नमूना भरवाया जाएगा।' - शशांक त्रिपाठी, अभिहित अधिकारी एफएसओ


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed