फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Car went out of control and fell into the pond, two High Court advocates died in chinhat Lucknow.

Lucknow: अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी कार, हाईकोर्ट के दो अधिवक्ताओं की मौत

Sun, 02 Feb 2025 04:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 02 Feb 2025 04:19 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में हुई एक घटना में एक कार अनियंत्रित होकर तालाब में समा गई। हादसे में दो अधिवक्ताओं की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Car went out of control and fell into the pond, two High Court advocates died in chinhat Lucknow.
तालाब में डूबी कार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हाईकोर्ट के वकील शशांक सिंह (37) व कुलदीप कुमार अवस्थी (40) शनिवार सुबह चिनहट के तकरोही नौबस्ता स्थित कार के अंदर तालाब में मृत मिले। चिनहट पुलिस का दावा है कि शुक्रवार देर रात कुलदीप की कार बेकाबू होकर तालाब में गिरी और पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई। फिलहाल परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।

विज्ञापन


गोमतीनगर विस्तार के खरगापुर निवासी कुलदीप स्टैंडिंग काउंसिल थे और मुंशीपुलिया में रहने वाले शशांक ब्रीफ होल्डर थे। शशांक मूलरूप से हरदोई के शाहबाद मंझला के रहने वाले थे। छोटे भाई मनीष ने बताया कि कुलदीप अपनी कार से शशांक के साथ शुक्रवार रात आठ बजे साथी अधिवक्ता आलोक श्रीवास्तव के घर पार्टी में गए थे। देर रात होने पर जब नहीं लौटे तो उन्हें कॉल की, पर संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन


शनिवार सुबह पुलिस से सूचना मिली कि दोनों वकील तालाब में कार के अंदर मिले हैं। पुलिस दोनों को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। छानबीन के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत का कारण डूबना आया है। दोनों के विसरे जांच के लिए सुरक्षित रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण बोले- तालाब में पलटी हुई थी कार
एसओ चिनहट भरत पाठक ने बताया कि शनिवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब में कार को पलटे हुए देखा था। पुलिस ने रस्सी से कार को घसीटकर निकलवाया। वकीलों के पास से मिले दस्तावेज से पहचान की गई। एसओ का कहना है कि घटनास्थल पर 80 डिग्री का तीव्र मोड़ है। आशंका है कि इसी मोड़ पर देर रात कार अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई।

एसओ ने बताया कि नौबस्ता के पूर्व प्रधान विवेक का तालाब से सटा घर है। शुक्रवार रात 11.30 बजे उनकी पत्नी को तालाब में किसी के गिरने की आवाज सुनाई दी। वह टॉर्च लेकर निकलीं, पर कुछ नजर नहीं आया। सुबह सात बजे ग्रामीणों को तालाब में कार उलटी मिली। कार के आगे की सीट के दोनों तरफ के शीशे खुले हुए थे। पुलिस ने पीछे के शीशे तोड़कर शव निकाले। पोस्टमार्टम हाउस पर दोनों के साथियों ने आशंका जताई कि किसी वाहन से टक्कर के बाद कार तालाब में जा गिरी।


एक जनवरी को मनाया था कुलदीप ने जन्मदिन
कुलदीप के परिवार में पिता जल निगम से सेवानिवृत्त केके अवस्थी, मां अनीता और छोटा भाई मनीष है। मनीष केजीएमयू में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। कुलदीप के चाचा अनिल अवस्थी ने बताया कि एक जनवरी को कुलदीप ने घर पर धूमधाम से जन्मदिन मनाया था। शशांक के परिवार में पिता संजय सिंह, मां गीता सिंह, भाई सुधांशु सिंह और पत्नी मोहिता हैं। वह कुछ दिनों से बहराइच में ताऊ के घर पर हैं, जबकि शशांक के माता-पिता बंगलूरू में सुधांशु के पास गए थे। बेटे की मौत की खबर पाकर फ्लाइट से पहुंचे। पोस्टमार्टम हाउस पर बेटे का शव देखकर दोनों बेसुध हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed