फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Car parked in Lucknow kept running in Haryana, challan of 48 thousand rupees issued in the name of bank employee

Lucknow News: हरियाणा में चलती रही लखनऊ में खड़ी कार, बैंककर्मी के नाम कटे 48 हजार के चालान

Thu, 01 May 2025 12:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Car parked in Lucknow kept running in Haryana, challan of 48 thousand rupees issued in the name of bank employee
हरियाणा में चलती रही लखनऊ में खड़ी कार, बैंककर्मी के नाम कटे 48 हजार के चालान
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी के अहिमामऊ इलाके में रहने वाले बैंककर्मी नवनीत त्रिपाठी को उस वक्त हैरानी हुई जब उन्हें परिवहन विभाग से चालानों की सूचना मिली। वो भी हरियाणा से, जबकि उनकी कार घर के बाहर खड़ी थी। ढाई माह में कुल 48 हजार रुपये के चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन


आर्यावर्त बैंक में सहायक प्रबंधक नवनीत त्रिपाठी ने बताया कि कार का पंजीकरण उनके पिता सुरेश चंद्र त्रिपाठी के नाम पर है। वह गो गैस की एजेंसी चलाते हैं और यह कार आमतौर पर घर पर ही खड़ी रहती है। उन्होंने बताया कि 18 फरवरी से लगातार चालान हो रहे हैं, जिनमें प्रदूषण मानक उल्लंघन और तेज रफ्तार से संबंधित कुल आठ चालान शामिल हैं।
विज्ञापन


सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ये सभी चालान हरियाणा के सोनीपत, पानीपत और कुरुक्षेत्र जैसे शहरों में किए गए हैं, जो लखनऊ से करीब 500 किलोमीटर दूर हैं। पीड़ित ने आशंका जताई है कि उनकी कार की नंबर प्लेट की क्लोनिंग की गई है, यानी किसी और वाहन पर वही नंबर लगाकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया गया। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed